Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण शिविर का आयोंजन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण शिविर का आयोंजन

जमानियां। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को बंध्याकरण शिविर लगाया गया। परिवार नियोजन के तहत नसबंदी के लिए 15 महिलाओं ने पंजीकरण कराया गया। इसमें 13 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। जबकि अस्वस्थ होने के चलते दो महिला की बंध्याकरण नहीं हो पाई।

 
 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे नसबंदी शिविर में 15 महिलाओं ने पंजीकरण कराया, जबकि पुरुषों का रुझान परिवार नियोजन की ओर नहीं दिखाई दिया। इस कारण एक भी पुरुष ने नसबंदी के लिए पंजीकरण नहीं कराया। परिवार नियोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को नसबंदी के लिए लगातार प्रेरित करते है। 
पीएचसी प्रभारी डॉ. रूद्रकांत सिंह ने बताया कि महिलाएं परिवार नियोजन के प्रति काफी जागरूक हैं उन्होनें बताया कि पुरुषों को इसके लिए तीन हजार रुपये और महिलाओं को दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इनको प्रेरित कर अस्पताल तक लाने वाले प्रेरकों को 400 रुपये प्रोत्साहन राशि सरकार की ओर से दी जाती है।बताया कि 13 महिलाओं का नसबंदी किया गया है। दो महिलाओं का नसबंदी स्वास्थ्य कारणों से नहीं हो पाया। इस अवसर पर डॉ सर्वजीत सिंह‚ स्टाफ नर्स पुष्पा‚ वार्ड ब्वाय महेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !