जमानियां ⁄ गाजीपुर – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के 47 वें जन्मदिन पर बुद्धवार को जमानिया चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल पर युवाओं
के साथ समाज सेवी आकाश यादव द्वारा केक कटकर जन्मदिन मनाया गया।
उक्त अवसर पर श्री आकाश यादव ने कहा की इस सरकार में युवा वर्ग के साथ साथ हर तबका अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है।
पूर्व सरकार मेंं अन्धेर नगरी नहीं था ।
इस मौके पर पूर्व सभासद विनोद यादव‚ सूर्यभानपुर के प्रधान प्रत्याशी समाजसेवी रणविजय यादव, रंजीत यादव, लालू यादव , सत्या यादव, धनंजय यादव, रुद्र यादव, अभिषेक यादव, अखिलेश यादव सहित सैकड़ों युवा मौजूद थे।


