Saturday, May 30, 2026
Homeक्राइमदिन दहाडे देशी शराब की दुकान के सेल्समैन की हत्या

दिन दहाडे देशी शराब की दुकान के सेल्समैन की हत्या

 
जमानिया ⁄ गाजीपुर– स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित सरायमुराद अली के पास टी़० आर० जी हास्पिटल के बगल में सरकारी देशी शराब की दुकान में कार्यरत सेल्समैन का गुरुवार की सुबह 6ः30 के करीब दिनदहाडे अज्ञात बदमाशों ने गर्दन काटकर हत्या कर दी गयी।

इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस छानबीन करने में जुट गई।

जानकारी के अनुसार देशी शराब दुकान का सेल्समैन कन्हैया सिंह पुत्र अनिल सिंह (26) निवासी बमौरा थाना विद्यावती नगर जिला समस्तीपुर बिहार सुबह पाँच बजे जगने के बाद अपने साथी दिनेश कुमार पुत्र अशोक निवासी बेल्थरा थाना अहरौरा जिला मिर्जापुर संग टहलने निकला।

दिनेश कुमार 10 दिन से ही शराब की दुकान पर रह रहा था। टहलते वक्त कन्हैया चाय बनवाने की बात दिनेश से कह कर देशी शराब की दुकान के नीचे स्थिति चाय की दुकान पर आ गया तथा चाय बनाने की बात कह कर दुकान से बाहर आ गया।

मौके की तलाश में लगे हुये अज्ञात हमलावर ने कन्हैया के गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। गर्दन कटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई तथा हमलावर फरार हो गये। चाय दुकानदार ने घटना की सूचना साथी दिनेश को दिया तथा वह भी डर से फरार हो गया। मौके पर पहुँची ने छानबीन शुरू कर दिया तथा अगल बगल के लोगों से पूछताछ करने लगी। सूचना पर दुकान मालिक धरम्मरपुर निवासी मनोज सिंह भी मौके पर पहुँचे तथा दिलदारनगर स्थित सरकारी शराब की दुकान में कार्यरत मृतक के चचेरे भाई व परिजनो को सूचित किया।

मृतक कन्हैया माता पिता का इकलौता पुत्र था। यह सरकारी देशी शराब की दुकान पर एक साल से रह रहा था। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम हेतु भेजा जा रहा है। छानबीन की जा रही है जल्द ही हत्या की घटना का खुलासा किया जायेगा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !