जमानियां ⁄ गाजीपुर– लॉकडाउन में स्वच्छता अभियान में संपूर्ण प्रयास सें नगर पालिका परिषद और
तहसील प्रशासन कि ओर से उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह के निर्देश पर शनिवार से चलायें जा रहें ।
55 घंटे के लॉकडाउन में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का दिन भर नगर में साफ सफाई सहित
फोंटो– स्वच्छता अभियान में तहसीलदार आलोक कुमार व नगर पालिका अध्यक्ष एहसान जफर
कोरोना वायरस के बढ़ते क्रम को तोड़ने के लिए सरकार व प्रशासन की तरफ सें लॉकडाउन के दौरान नगर निकायों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान की मुहिम चलाई गई।
तहसीलदार आलोक कुमार ने बताया कि मजिस्ट्रेटों व पुलिस अफसरों की संयुक्त टीमें भी लगातार भ्रमण कर रही है और लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ाई के साथ कार्रवाई की जा रही है।
साथ ही नालियों कि साफ सफाई‚ किटनाशक का छिडकाव‚ केमिकल का छिडकाव किया जा रहा है। जिसके कारण संचारी रोगो के साथ कोरोना वायरस को समाप्त किया जा सके।
जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष एहसान जफर ने बताया कि कोविड-19 और अन्य संचारी रोगों पर नियंत्रण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से यह अभियान चलाया जा रहा है। वृहद स्तर पर स्वच्छता व सैनिटाजेशन का कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान सभी ने मास्क पहने हुए थे। इस अवसर पर ईओ अब्दुल सब्बुर‚ तहसीलदार आलोक कुमार‚ नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया‚ सभासद उद्धव पाण्डेय‚ एजाज अहमद‚ वैंकटेश्वर जायसवाल‚ उमराव सिह आदि उपस्थित रहे।


