जमानिया।गाजीपुर वन विभाग द्वारा योजना के तहत मतसा‚ ढढनी‚ भगीरथपुर‚ इजरी आदि गांव में गुरूवार को नमामि गंगे योजना व पर्यावरण संरक्षण के लिए जलवायु परिवर्तन गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई गई क।और इस अयोजना के अंतर्गत मेरी लाइफ एप के बारे में विस्तार से बताया गया।

रेंजर प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा बचाओ, जल बचाओ, एकल प्लास्टिक का कम प्रयोग करना , सतत् खाद्य प्रणाली को अपनाने के साथ ही स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना है। और बताया कि स्वस्थ्य जीवन शैली अपना कर स्वम एवं पर्यावरण दोनों को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने एप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मेरी लाइफ एप का उद्देश्य दैनिक जीवन में सरल कार्यों के प्रभाव पर ज़ोर देकर पर्यावरण को बचाने में नागरिकों, और विशेष रूप से युवाओं को इस योजना से जोड़ना है। इस दौरान उन्होंने मेरी लाइफ एप से अधिक से अधिक लोगों को जुडने की अपील की और कहा कि इस एप को प्ले स्टोर पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। कार्यक्रम के आखिर मे पर्यावरण संरक्षण को लेकर उपस्थित लोगों को शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर वन दरोगा जितेन्द्र यादव‚ वन दरोगा अशोक यादव‚ वन दरोगा रविकांत यादव आदि सहित ग्रामिण मौजूद रहे।

