Sunday, July 5, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरडीएम के हाथों महत्वाकांक्षी योजना के तहत 82 छात्राओं को मिला टैबलेट

डीएम के हाथों महत्वाकांक्षी योजना के तहत 82 छात्राओं को मिला टैबलेट

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत अध्ययनरत छात्राओं को तकनीकी सशक्तिकरण हेतु जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा टैबलेट वितरण किया गया वही बतादे की जनपद के महाविद्यालयों, आई0टी0आई0, पालीटेक्निक संस्थानों मे वितरण कार्यक्रम चलाया गया। इसी क्रम मे आज/ महन्त पवहारी श्रीबाल कृष्ण यति कन्या महाविद्यालाय हथियाराम गाजीपुर मे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने एम0ए0 के फाइनल छात्राओं में कुल 82 टैबलेटओ का वितरित किया गया।

 

टैबलेट पाकर छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आज आपने अपनी योग्यता के बल पर यह टैबलेट प्राप्त किया है। आज के युग मे बिना तकनीकी के मानव जीवन यापन करना कठिन है। जब से इलेक्ट्रानिक डिवाइस हमारे जीवन मे आई है, तब से हमारा जीवन आसान हो गया है। गुगल, यू-ट्यूब,ट्यूटर के माध्यम से हम बहुत सारी जानकारियां इकट्ठा कर सकते है। शिक्षा के क्षेत्र मे यह तकनीकी बहुत ही लाभदायक है। जिलाधिकारी ने इस डिवाइस का कभी दुरूपयोग नही करने को कहा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), उपजिलाधिकारी जखनियॉ, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, सम्बन्धित विद्यालय के अध्यापक एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !