Sunday, July 5, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअतीक की पत्नी शाइस्ता पर पुलिस कसेगी श‍िकंजा, कुर्क हो सकती है...

अतीक की पत्नी शाइस्ता पर पुलिस कसेगी श‍िकंजा, कुर्क हो सकती है संपत्ति

प्रयागराज। बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद  की पत्नी लेडी डाॅन शाइस्ता परवीन का कोई ठौर ठिकाना अब तक पुलिस को नहीं मिल पाया । पचास हजार रुपए की इनामियां वांछित अपराधी पुलिस से आंख मिचौली खेल रही है पुलिस को गुमराह कर रही है।

 

वही शाइस्ता परवीन पर चार मुकदमे दर्ज हैं। इसमें एक मुकदमा धूमनगंज थाने में उमेश पाल और उनके सरकारी सुरक्षाकर्मियों की हत्या का है, जबकि तीन मुकदमें कर्नलगंज थाने में धोखाधड़ी, कूटरचना आदि अन्य धाराओं में दर्ज है।
उमेश पाल हत्याकांड के बाद से शाइस्ता परवीन पुलिस और एसटीएफ के राडार पर है परन्तु अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरारी काट रहे पांच-पांच लाख के इनामी शूटर साबिर और बमबाज गुड्डू मुस्लिम का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस की ओर से शाइस्ता, साबिर और गुड्डू के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया जा चुका है। अब अतीक के गैंग आइएस-227 में शाइस्ता और उसके बेटे सहित कई अन्य अपराधियों के भी नाम भी शामिल हो सकते हैं।
उम्मीद है कि उस पर अब गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर धारा 14 (1) के तहत शाइस्ता परवीन की चल और अचल संपत्ति को कुर्क किया जा सकता है। शाइस्ता पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा होने पर उसके नाम से बनाई गई चल अचल संपत्तियों पर भी पूरी तरह से कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !