Sunday, July 5, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में परेड का हुआ...

पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में परेड का हुआ आयोजन

गाजीपुर आज दिनांक 19/05/2023 को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर में परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा परेड किया गया।इसके बाद पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विभिन्न थानों से आई हुई पुलिस की गाड़ियों का निरीक्षण कर उनमें रखे गए सुरक्षा संबंधी उपकरणों को चेक किया गया तथा संबंधित थाने और चौकियों के थाना प्रभारी और चौकी इंचार्जओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।

वही डॉयल 112 की गाड़ियों का निरीक्षण कर गाड़ियों का रिस्पांस टाइम जाना गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पुलिस लाइन में स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पुलिस लाइन में हो रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। किसी घटना के हो जाने के बाद घटना स्थल को सुरक्षित करने तथा घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित करने से संबंधित सभी को प्रशिक्षण दिया गया।परेड के दौरान सभी जवानों को बाधा दौड़, बीम,रस्सी चढ़ाई,मंकी रोप एवम हथियारों को खोलने तथा तथा जोड़ने के प्रशिक्षण से सभी को प्रशिक्षित किया गया।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !