Sunday, July 5, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाबरुईन मोड के समीप 11 पशुओं से भरी चार पहिया वाहन छोड़कर...

बरुईन मोड के समीप 11 पशुओं से भरी चार पहिया वाहन छोड़कर पशु‌ तस्कर हुए फरार।

बरुईन मोड के समीप 11 पशुओं से भरी चार पहिया वाहन छोड़कर पशु‌ तस्कर हुए फरार।

ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरुईन मोड के समीप बुद्धवार को पशु तस्करी एवं गोवध के उद्देश्य से बिहार जा रहे 11 पशुओं से भरी एक चार पहिया को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा एवं विश्व हिंदू महासंघ के लोगों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दबोच लिया। मगर इसी बीच भीड का फायदा उठा भागने लगे,जब ग्रामीणों ने तस्करों को पकडने के लिए उनका पिछा किया तो करीब आधा दर्जन की संख्या में पशु‌ तस्करों ने ग्रामीणों की ओर असलहा लहराते हुए दूसरे वाहन से फरार हो गये।

भारी संख्या में पशुओं के पकडे जाने की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मच गई। आननफानन में कोतवाल महेन्द्र सिंह मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। लेकिन पुलिस के पहुँचने से पूर्व ही पशु तस्कर फरार हो चुके थे। पशु तस्करों की काफी खोजबीन की मगर पता नहीं चल सका।

जिसके बाद पुलिस ने पीकप पर लदे मय पशुओं को कोतवाली लेकर चली आयी पुलिस के अनुसार पीकप पर सात गायें एवं चार बछडे लदे हुए थे,जो‌ गोवध व पशु तस्करी के उद्देश्य से बिहार लेकर जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को सीजकर दिया। जबकि‌ फरार आधा दर्जन तस्करों के खिलाफ पशु तस्करी एवं पशु क्रूरता गोवध निवारण के तहत मुकदमा दर्ज कर मामलें की छानबीन के साथ ही गिरोह के सरगना की तलाश में जुट गयी।

वही भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा एवं विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन लोगों को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि‌ बडेसर की‌ ओर से पीकप पर बडे पैमाने पर पशुओं को तस्करी कर गोवध के लिए बिहार व बंगाल ले जाया जा रहा है। इसी सूचना पर संगठन के लोगों ने आज बुधवार को जमानियां हाइवे पर खडे हो आ रहे वाहनों को रूकने का इशारा किया।

जिसपर चालक व तस्कर पशु लदे वाहन को तेजी से लेकर भागने लगे।पिछाकर एक वाहन को मय पशुओं समेत दबोच लिया,जबकि दो अन्य पशुओं से लदे वाहन‌ व तस्कर असलहा लहराते हुए फरार हो गये। कोतवाल महेन्द्र सिंह ने बताया कि पशुओ से लदी पीपक को कब्जे ले,फरार छह तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !