Sunday, July 5, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाब्यूटी पार्लर संचालिका ने दूकान में ही फंदे पर लटक कर देदी...

ब्यूटी पार्लर संचालिका ने दूकान में ही फंदे पर लटक कर देदी जान

गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिटी रेलवे स्टेशन से फुल्लनपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में  ही रविवार को पार्लर संचालिका ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। शाम करीब साढ़े छह बजे घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद आस-पास की दुकाने बंद हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी हुई है।

 

सुजावलपुर निवासी सीमा प्रजापति (30) फुल्लनपुर रोड पर ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। प्रतिदिन की तरह वह सुबह पार्लर पर आई थीं। आस- पास के लोगों ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे उसका पति पुनीत प्रजापति जब पार्लर पहुंचा तो शीशे का गेट अंदर बंद था और पत्नी फंदे से झूल रही थी। यह देख वह शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर लोग पहुंच गए

पति ने गेट का शीशा तोड़कर अंदर परवेश किया और दहाड़े मारकर बिलखने रोने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में कोतवाल टीबी सिंह ने बताया कि मृतका ब्यूटी पार्लर चलाती थी। उसने पार्लर में ही फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष से अब तक कोई नहीं आया इसकी सूचना मायके पक्ष को देदी गई है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !