Friday, July 3, 2026
Homeराजनीतीराजनीतिक दलों के गाल पर बड़ा तमाचा, नहीं बच पाई केंद्रीय मंत्री...

राजनीतिक दलों के गाल पर बड़ा तमाचा, नहीं बच पाई केंद्रीय मंत्री व भाजपा विधायक की प्रतिष्ठा

पीडीडीयू नगर/चंदौली- पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद में मतगणना के दौरान हुआ विवाद खत्म हो गया है और जिला प्रशासन के द्वारा रद्द वोटों की दोबारा गिनती खत्म होते ही सोनू किन्नर को 397 मतों से विजेता घोषित किया गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर भी उनको प्रमाण पत्र दे दिया गया है। मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद खुद सोनू किन्नर ने मीडिया के लोगों को इस बात की जानकारी दी है।

 

कहा जा रहा है कि जल्द से जल्द जिला प्रशासन के द्वारा सोनू किन्नर को जीत का प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है। इस तरह से चंदौली जनपद की प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद की यह सीट के सोनू किन्नर ने जीत ली है।

यह चंदौली जनपद के राजनीतिक दलों के गाल पर बड़ा तमाचा है, जनता ने सारे दलों से दूरी बनाकर एक किन्नर को मुगलसराय कस्बे के विकास की चाभी सौंपी है। नेताओं से जनता किस तरह से निराश है.. यह जरूर भारतीय जनता पार्टी और अन्य दलों के नेताओं को सोचना होगा।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !