Friday, July 3, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाताजपुर माझा गांव में आग लगने से दर्जन झोपड़िया व पशु जकलकर...

ताजपुर माझा गांव में आग लगने से दर्जन झोपड़िया व पशु जकलकर ख़ाक।

ताजपुर माझा गांव में आग लगने से दर्जन झोपड़िया व पशु जकलकर ख़ाक।

जमानिया – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर माझा गांव में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गयी इसमें दर्जन झोपड़िया जलकर राख हो गयी इस भीषण आग में दर्जनों बकरियां और भैंस की मौत हो गयी। ग्रामीणों द्वारा बड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू करने का प्रयास किया गया लेकिन बहुत देर हो चुकी थी आग के विकराल रूप में जलकर राख हो गया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस 112 पर ददिया गया लेकिन इस इनके पहुँचने तक सब जलकर खाक हो चुका था।

इस घटना में सियाराम यादव का तीन साइकिल व गृहस्थी का सामान, लालजी की दो गाय व एक झोपड़ी, राम जी का एक गाय, लक्ष्मण, डब्लू यादव, भीम, अजय, हीरा राम का एक-एक झोपड़ी,  लोरिक यादव का दो बकरी व दो झोपड़ी, भोरिक यादव का तीन बकरी व दो झोपड़ी, सोरिक यादव का दो बकरी व दो झोपड़ी, आभा का एक भैस, एक गाय व तीन बकरी

अजय राम का 6 बकरी, अच्छे लाल का एक गाय, एक पाड़ी व दो बकरी, रामइकबाल राम का छ: बकरी, राजकिशोर राम का एक झोपड़ी व गृहस्थी का सारा सामान, कपिल राम, देवमुनी राम, शोभनाथ राम, मोहन का एक-एक झोपड़ी, बिरजू राम का एक बाइक व दो साइकिल जलकर ख़ाक हो गयी।

ताजपुर माझा गांव के लोग गांव के पश्चिम तरफ सिवान में रिहायसी झोपड़ी बनाकर खेती बारी का कार्य करते थे। आगलगी के कारण गृहस्थी का सारा सामान व पशु जलकर मर जाने के कारण लोग काफी व्यथित हो तथा खुले आसमान के नीचे आ गये। मौके पर लेखपाल सहित अन्य ने अगजनी का जायजा लिया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !