ज़मानिया के ग्राम दिल्लाचवर से नव दिवसीय रुद्र महायज्ञ की पूर्णावती को लेकर निकली गयी जलभरी कलश यात्रा।
जमानिया /गाजीपुर – स्थानीय क्षेत्र के ग्राम डिल्लाचवर तारनबांध गाँव में अट्ठारह फरवरी से ही नव दिवसीय रुद्र महायज्ञ की पूर्णावती को लेकरसोमवार को जलभरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिस दौरान हाँथी और घोड़ो और सुसज्जित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और कन्याएं पीला वस्त्र धारण कर सिर पर कलश उठाए नगर भ्रमण करते हुए जमानिया नगर स्थित गंगा नदी बलुआ घाट पहुंची। वही श्री रूद्र महायज्ञ जलभरी का कार्यक्रम आज 13 मार्च दिन सोमवार को परम पूज्य महामंडलेश्वर महंत श्री राघव दास जीके सानिध्य में किया जाना निर्धारित था जहां यज्ञ स्थल के पास शिव मंदिर में पहले से ही हरि कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं।
जिसकी पूर्णावती आज 13 मार्च को जल भरी व नगर भ्रमण के माध्यम से पूर्ण किया गया कलश यात्रा यज्ञ स्थल डिल्लाचवर से प्रारंभ हुई। जहां करीब सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और कन्याएं पीला वस्त्र धारण कर सिर पर कलश उठाए नगर भ्रमण करते हुए जमानिया नगर स्थित गंगा नदी बलुआ घाट पहुंची। जहां परम पूज्य महामंडलेश्वर महंत श्री राघव दास जीने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी का कार्य संपन्न कराया।
कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया था जिसमें हजारों लोगों ने चढ़ बढ़ कर भाग लिया। शोभायात्रा में बैंड बाजा एवं धर्मध्वजा युक्त हाथी के साथ झांकी निकाली गई। वही कार्यक्रम के अध्यक्ष द्वारा यह बताया गया कि यज्ञ स्थल पर मथुरा अयोध्या व वृंदावन के संतो द्वारा प्रवचन और रात में वृंदावन के ही कलाकारों द्वारा रासलीला तथा रामलीला का मंचन किया गया, वही यज्ञ का समापन 21 मार्च को होगा और बताया कि क्षेत्र व समाज के कल्याण के लिए रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है ।
वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोषाध्यक्ष विरंजन सिंह ,ग्राम प्रधान गुड्डू यादव, दयाशंकर सिंह यादव ,रामजी यादव, सिंहासन कुशवाहा ,श्याम नारायण सिंह, व क्षेत्र के अन्य लोग महायज्ञ की तैयारी में जुटे रहे।

