नगसर थाना असांव गाँव में चार पहिया वाहन के धक्के से घायल 42 वर्षीय युवक की मौंत।
जमानियां ⁄ गाजीपुर– स्थानीय क्षेत्र अन्तर्गत नगसर थाना के असांव गाँव स्थित पुलियां के समीप आज एक चार पहिया वाहन के धक्के से सुहवल थाना के ढ़ढनी रणवीर राय निवासी लालजी यादव उम्र 42 वर्ष की दर्दनाक मौत हो ग ई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंज दिया।

पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।जिनका अंतिम दाहस्ंस्कार गाजीपुर गंगा घाट पर किया गया।मौत की सूचना मिलते ही गाँव व परिजनों में कोहराम मच गया,पत्नी भुल्लन देवी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था।जबकि गाँव में घटना के बाद से ही सन्नाटा पसरा हुआ था। हुए इस हादसे में मृतक के चचेरे भाई अमरदेव सिंह यादव ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है,जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ,वाहन व उसके चालक की तलाश तेज कर दी है।
पिडित चचेरे भाई अमरदेव सिंह यादव ने बताया कि मृतक कोलकाता में जनरल स्टोर की दुकान चलाता था,वह अपने भतीजी के शादी फरवरी में थी शामिल होने के लिए आज नगसर पर उतर गाँव पैदल जा रहे थे कि अज्ञात चार पहिया वाहन के धक्के से घायल हो गये। चचेरे भाई ने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड इकठ्ठा हो गी, सूचना पर पहुंची नगसर पुलिस ने घायल को वाहन से रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया,जहाँ हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने गाजीपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां उनका इलाज के दौरान मौत हो गया।
पिडित अमरदेव सिंह यादव ने बताया कि मृतक दो भाईयों में छोटा था,बताया कि मृतक का एक पुत्र प्रिंस यादव व एक पुत्री सोनी यादव है जो अभी छोटे है। नगसर थानाध्यक्ष आनन्द कुमार भारती ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।बताया कि परिजनों के द्वारा दिए गये तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

