जमानिया क्षेत्र पंचायत की बैठक में ब्लाक प्रमुख मनीषा कुशवाहा द्वारा ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों को किया गया सम्मनित।
जमानियॉं ⁄ गाजीपुर– स्थानीय क्षेंंत्र के खण्ड विकास कार्यालय स्थित ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत की कार्य योजना की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी व ग्राम प्रधानों ने बैठक में हिस्सा लिया।

वही गांव के विकास को लेकर। खंड विकास अधिकारी कार्य योजना की बैठक में केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं के बारे जागरूक किया। बैठक में ग्राम पंचायतों में हो रहे सभी कार्यों के अनुरूप काम मे गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होना चाहिये। बैठक मौजूद सभी ग्राम पंचायत सदस्य बीडीसी ग्राम पंचायतों सदस्यों को बैठक में मौजूद अधिकारियों और पदाधिकारियों ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कार्यो के बारे में जानकारी दी।
जिसमें ब्लाक के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान मौजूद रहे। उक्त बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि, वित्तीय वर्ष 2022-23 क्षेत्र पंचायत की प्रशासनिक कमेटी की गत बैठक में कार्य स्वीकृति के अनुमोदन पर विचार, वित्तीय वर्ष 2023-24 क्षेत्र पंचायत, पंचम राज्य वित्त एवं 15 वां वित्त आयोग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 की कार्य योजना पर विचार, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पर विचार, कृषि कार्य एवं बीज वितरण पर विचार, वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ग्राम पंचायत वार, क्षेत्र पंचायत मनरेगा योजना अंतर्गत कार्य योजना व श्रम बजट के अनुमोदन पर विचार किया गया।
साथ ही राष्ट्रीय आजीविका मिशन पर विचार व चर्चा किया गया। वहीं बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने वार्डों के विकास के लिए अपनी अपनी कार्य योजना प्रस्तुत किया। जिस दौरान ब्लाक प्रमुख मनीषा कुशवाहा ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से मिल जुल कर जमानियां ब्लाक में विकास की गंगा बहाने की बात कही।
उक्त मौके पर खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा‚ धन्नजय कुशवाहा‚ राजू कुशवाहा‚ रजनीकान्त यादव‚ आदि लोंग मौजूद रहेे।

