Monday, June 22, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरज़ामनिया सुभाष चंद्र बोस की 127 वीं जयंती पर सड़क सुरक्षा दिवस...

ज़ामनिया सुभाष चंद्र बोस की 127 वीं जयंती पर सड़क सुरक्षा दिवस पर रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक।

ज़ामनिया सुभाष चंद्र बोस की 127 वीं जयंती पर सड़क सुरक्षा दिवस पर रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक।

ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय नगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नगर क्षेत्र में महान देशभक्त क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 127 वीं जयंती पर रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक।स्थानीय तहसील में उपजिलाधिकारी भारत भार्गव की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत तहसील परिसर से नगर क्षेत्र में जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाल कर क्षेत्र के लोगों और राहगीरों को यातायात के नियम की जानकारी दी ।

इसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं की रैली तहसील कार्यालय से प्रारंभ होकर पाण्डेय मोड़ तिराहे तक निकाली गई। उप जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। पैदल राहगीरों को भी सड़क पर चलने के नियम बताए गए। राहगीरों को सुरक्षा के साथ सड़क पार करने व हमेशा सतर्क रहने के लिए कहा गया।

सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाकर नागरिकों को जागरूक करने को कहा गया। साथ ही  विद्यालयों में शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया। उनको सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर इसका अद्भुत परिचय दिया।

जिस दौरान तहसीलदार ज़ामनिया लालजी विश्वकर्मा,खण्ड विकास अधिकारी, एबी एस ए अशोक कुमार गौतम, खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, क्राइम सेल प्रभारी दिग्विजय नाथ तिवारी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !