Sunday, June 21, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा रेवतीपुर ब्लाक में किया निरीक्षण।

विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा रेवतीपुर ब्लाक में किया निरीक्षण।

विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा रेवतीपुर ब्लाक में किया निरीक्षण।

सुहवल- विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग लखनऊ डाक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा आज मंगलवार की‌ सुबह करीब साढे दस बजे औचक निरीक्षण के सिलसिले में ब्लाक मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।जिसके चलते कर्मचारियों व अधिकारियों में हडकंम्प मच गया सभी कर्मचारी और अधिकारी जो जहां था ,कार्यवाई के भय से सीधे रेवतीपुर ब्लाक मुख्यालय पहुंच गये। वही विशेष सचिव जिला मुख्यालय से सडक मार्ग होते हुए सीधे ब्लाक मुख्यालय स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पहुंचे,जहाँ खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह राणा व ग्राम प्रधान ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद उन्होंने पशु अस्पताल के परिसर का मुआयना किया,व अभिलेखों का बारिकी से अवलोकन किया  इस दौरान उन्होंने पशु अस्पताल के जर्जर भवनों को निष्प्रयोजित घोषित कर ध्वस्तिकरण के निर्देश दिए। गौशाला के विस्तार के निर्देश दिया,इसके बाद उनका काफिला सीधे अस्थाई गोशाला पहुंचे जहाँ उन्होंने रखे गये पशुओं के बारे में उनको दिए जाने वाले चारे ,पानी,टीकाकरण, ठंठ से बचाव ,पौष्टिक चारे,मिनरल आदि समय से देने का सख्त निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने रखे गये सभी 62 पशुओं को टैग लगाए जाने पर संतोष जाहिर किया।

इसी दौरान विशेष सचिव ने गौशाला के निरीक्षण के दौरान गौ पूजा कर उन्हें गुड खिलाया,इस निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव के अनुपस्थिति को उन्होंने नाखुशी जाहिर किया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी को सख्त हिदायत दिया कि तत्काल सचिव को संस्पेड कर इसकी सूचना जिलामुख्याय को दी जाए

अन्यथा बीडीओ कार्यवाई के लिए खुद तैयार रहे। इस दौरान उन्होंने बीडीओ को निर्देशित किया कि ब्लाक अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों से पुलिंग के जरिए गौशाला को प्रति वर्ष 77 हजार 877 उपलब्ध कराया जाए ताकि यहाँ रखे जाने वाले पशुओं को बेहतर चारा आदि व रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। साथ ही विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग लखनऊ डाक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने चेताया कि लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उनके चले जाने के बाद सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

इस दौरान डीएम आर्यका अखौरी, सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी सेवराईं राजेश प्रसाद चौरसिया, जिला मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डाक्टर शिव कुमार रावत,डाक्टर गौरव द्विवेदी, रेवतीपुर थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी,बीडीओ सुरेन्द्र सिंह राणा,पूर्व प्रमुख मुकेश राय आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !