Sunday, June 21, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्राथमिक विद्यालयों के आधुनिकीकरण एवं बुनियादी मजबूती प्रदान करने के लिए अंबेडकर...

प्राथमिक विद्यालयों के आधुनिकीकरण एवं बुनियादी मजबूती प्रदान करने के लिए अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय का हुआ वर्चुअली लोकार्पण किया।

प्राथमिक विद्यालयों के आधुनिकीकरण एवं बुनियादी मजबूती प्रदान करने के लिए अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय का हुआ वर्चुअली लोकार्पण किया।

जमानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा में रविवार को अशैचंदपुर गांव में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा भारतीय विमान पत्तन प्रधिकरण के सामाजिक दायित्व योजना के प्राथमिक विद्यालयों के आधुनिकीकरण एवं बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के अंतर्गत 47 लाख से निर्मित अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय के वर्चुअली लोकार्पण किया गया ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गाजीपुर ही वह जगह है जो राष्ट्रीय एकता को संगठित करने समाज की विभिन्नता को एक रूप बनाने का बिगुल फूंका था माननीय मनोज सिन्हा ने कहा कि यही नहीं पारस्परिक हितों और समाज कल्याण की भावना को लोगों में जागृत किया। यह गाजीपुर मेरे प्राणों की उर्जा है, तथा मेरे जीवन का जीवन अस्तित्व का केंद्र बिंदु है दलित आदिवासी वर्ग यह महसूस कर रहा है कि सही रूप में उन्हें सामाजिक न्याय का पूरा पूरा लाभ मिल रहा है।

समता और सामाजिक समरसता के रास्ते पर चलकर उन लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है।पिछले 8 साल से हमने आर्थिक और सामाजिक न्याय की भावना को मूर्त रूप होते देखा है इस देश के अभूतपूर्व अंत्योदय क्रांति का जन्म। अंत्योदय को शासन का मूल आधार बनाया गया है।

मा मनोज सिन्हा ने उपस्थित जनसमूह को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि गाजीपुर की धरती से समरसता की ऊर्जा प्रवाहित करने का पिछले कई वर्षों से एक अहम प्रयास किया गया है। प्रत्येक  वर्ष की भांति इस वर्ष भी खिचड़ी सह भोज का कार्यक्रम आयोजित है, मैं इसमें प्रतिवर्ष उपस्थित रहता था, लेकिन जिम्मेदारियों के निर्वहन के कारण आज मै इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हूँ।

मा मनोज सिन्हा ने विद्यालय परिवार और इसके निर्माण के प्रति समर्पित संस्थान तथा निर्माण संस्था का भी आभार प्रकट किया। अध्यक्षता कर रहे भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व मे गाजीपुर के विकास मानक की स्थापना के लिए सदैव समर्पित मा मनोज सिन्हा जी के प्रयास से गाजीपुर आज पूर्वांचल के केन्द्र बिंदु मे है।

कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथी पूर्व राज्यमंत्री संगीता बलवंत, पूर्व प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा, रामराज बनवासी, भाजपा नेता अभिनव सिन्हा, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहार राय, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, विजयशंकर राय, निदेशक अर्यमा सन्याल, रमेश सिंह पप्पू, मुराहू राजभर, विष्णु प्रताप सिंह, विनोद अग्रवाल, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, आलोक शर्मा, मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !