जमानियाँ–धरम्मरपुर पुल के एप्रोच मार्ग पर भारी वाहनाें के आवागमन के कारण अप्रोच मार्ग की हालत खराब पक्का पुल का अस्तीत्व भी खतरें में।
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर – स्थानीय क्षेंत्र स्थित जमानियाँ–धरम्मरपुर पुल के एप्रोच मार्ग पर फिर एक बार ट्रक का पहिया मार्ग में फस जाने के कारण घण्टों लगी रही वाहनों की कतार।

जमानियाँ–धरम्मरपुर पक्का पुल के एप्रोच मार्ग सें भारी वाहनो के आवागमन मात्र सें ही कुछ ही वर्ष में ही पुल के दाेनो तरफ निर्मित एप्रोच मार्ग के यह दशा हो चुकी हैं। तो 10 या 20 वर्षो में शायद यह मार्ग ही नहीं बल्की जमानियाँ–धरम्मरपुर पक्का पुल का अस्तीत्व भी खतरें में दिखायी दे रहा हैं।
जानकारी के अनुसार‚ जमानियाँ–धरम्मरपुर पक्का पुल के एप्रोच मार्ग पर शनिवार को फिर एक बार ट्रक के बायी तरफ़ का तीनो पहिया मार्ग के बीच मे मार्ग फस गया जिसके चलते तरफ छोटे वाहन से लेकर बड़े वाहनो तक के पहिये वही रुक गये।
वही लोगों ने बताया कि इस मार्ग से लगातार ओवरलोड वाहनों के लगातार आवागमन के कारण जमानियाँ–धरम्मरपुर पक्का पुल के एप्रोच मार्ग के दोनों तरफ़ के करीब 5 किलोमीटर दूर तक काफ़ी गढ्ढ़े हो चुके हैं और यह मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है जिसके कारण इस मार्ग इस प्रकार की घटनाएं घटती हों रही है।

