जमानियॉ– रक्साहां गांव मोड़ के पास लूटकाण्ड में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान रक्साहां गांव मोड़ के पास घायल।
जमानियॉ ⁄ गाजीपुर– स्थानीय थाना क्षेत्र अर्न्तगत रक्साहां गांव मोड़ के पास शनिवार की रात पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनमिया ट्रैक्टर लूटकाण्ड में फरार वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। जिस दौरान उसके दायां पैर में गोली लगी है जिसका इलाज जिला सदर अस्पताल में चल रहा है।

जिसकी पहचान जितेंद्र कुमार निवासी गरथहां थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी के रुप में कि गयी। बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर 3 खोखा कारतूस 315 बोर व एक बाइक बरामद हुआ। अभियुक्त के ऊपर दिलदारनगर सहित 18 मुक़दमे विभिन्न जनपदों में पंजीकृत है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार ,क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही भी पहुंच गए।
थाना निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि नगसर पुलिस के द्वारा रात्रि 10:30 बजे नगसर रेलवे क्रॉसिंग के पास बैरिकेटिंग कर चेकिंग की जा रही थी एक अज्ञात बाइक सवार बदमाश तेज गति से आ रहा था, जिसे चेकिंग हेतु रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाश के द्वारा रफ्तार बढ़ाकर पुलिस को गाली देते हुए जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर कर दिलदारनगर की तरफ भागने लगा।
घटना पर प्रतिक्रिया दिखाते हुए इसकी सूचना थानाध्यक्ष नगसर द्वारा कंट्रोल रूम को देते हुए बदमाशों का पीछा किया गया । कंट्रोल रूम की सूचना पर दिलदारनगर थाना क्षेत्र में भ्रमणशील स्वाट टीम व दिलदारनगर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से रक्साहां गांव के मोड़ पर बदमाश की घेराबंदी की गयी अपने को घिरा हुआ देखकर बदमाश के द्वारा पुलिस टीम पर पुनः फायर कर दिया गया।
बदमाश की फायरिंग के जवाब में पुलिस टीम द्वारा की गई फायरिंग से बदमाश जितेंद्र कुमार के दायां पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। घायल बदमाश को सदर अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। जितेंद्र कुमार निवासी गरथहां थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी

