जमानियाँ बघरी नहर के पास मिला 25 वर्षीय युवक की लाश‚ पुलिस अधीक्षक नें दिया मामले मामले को जल्द पर्दाफास करने का निर्देश।
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– स्थानीय कोतवाली क्षेंत्र अर्न्तगत हेतिमपुर के समीप बघरी नहर के पास आज सोमवार की सुबह एक 24 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि रोज की तरह वे लोग खेत की तरफ जा रहे थे। कि उनकी नजर अचानक नहर के पास पड़ी तो देखा कि एक युवक का शव औधें मुंह पड़ा था। शव मिलने की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों की पहुंची भीड़ ने पहले उसे पहचानने की भरसक कोशिश किया, मगर पहचान नहीं हो सकी।
वहीं घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही व कोतवाल वंदना सिंह दल बल के साथ पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से निकाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान में जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के गर्दन व चेहरे पर पर कई जगह चोट के निशान थे। युवकी के आंख पर भी गम्भीर चोट के निशान थे, देखने से लग रहा था कि उसकी चाकू से गोंदलर हत्या कर पहचान छिपाने के लिए लेकर शव को नहर के पास ठिकाने लगा आरोपी फरार हो गये हो।
वही सांमकाल मृत युवक की पैंट से पर्स मिला जिसमें उसका आधार कार्ड मिला। रेवतीपुर थाना के बोहरिक राय पट्टी निवासी अजय यादव के रुप में की गया जिसकी हत्या कर बदमाशों ने शव को हेतिमपुर – बघरी मार्ग पर हेतिमपुर गांव के पास सड़क किनारे पानी में फेंक दिया था। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मौके पर पहुँचकर घटना की जानकारी लिए और जल्द से जल्द घटना का खुलासा का निर्देश मातहतों को दिया। मृत युवक का हुलिया पीले रंग के शर्ट,जिंस का पैंट पहना हुआ है,युवक गोरे रंग का छरहरा मजबूत जिस्म दाढ़ी और मूंछ रखा था।
पुलिस दो को पकड़कर पूछताछ कर रही है। तलाशी ली तो पुलिस ने घटना की जानकारी रेवतीपुर पुलिस को दी पुलिस ने युवक के घर इसकी सूचना दी। सूचना पर बड़ा भाई सुनील यादव पहुंचा और शव देख पहचान छोटे भाई अजय यादव के रूप में किया। घटना की जानकारी गांव में भी फैल गई। घटना के खुलासा के लिए स्वाट टीम व जमानियां पुलिस जुट गई। स्वजन भी इस घटना से हैरान हो गए कि आखिरकार अजय की हत्या किसने और क्यों कि यह तो पुलिस की जांच में सामने आएगा।अजय पांच भाईयों में चौथे नंबर पर था।
इस संबंध में कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर मौके से शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया गया। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही हैं, जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दिया जायेगा।

