Tuesday, June 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरयूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में  बैठक संपन्न, वरिष्ठ पत्रकार मो....

यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में  बैठक संपन्न, वरिष्ठ पत्रकार मो. शौकत को सौंपी गयी तहसील अध्यक्ष की कमान।

यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में  बैठक संपन्न, वरिष्ठ पत्रकार मो. शौकत को सौंपी गयी तहसील अध्यक्ष की कमान।

गाजीपुर/ सेवराई- यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को सेवराई तहसील के पत्रकारो की एक महत्वपूर्ण बैठक दिलदारनगर के तथागत मैरेज हॉल में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि के रुप मे एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष उपेन्द्र यादव व प्रदेश महासचिव इंद्रजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया।जिस दौरान पत्रकारिता करने में क्षेत्र में संवादताओं को हाने वाली समस्याओं और यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन संगठन को मतबूती प्रदान करने को विचार विमर्शकिया गया। जिस दौरान एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष उपेन्द्र यादव नें कहाँ कि पत्रकारों के समक्ष अनेक चुनौतियों के बावजूद भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में निर्भीक, निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए हम किसी परिस्थिति में समाज में व्याप्त बुराइयों को अपनी कलम के बल पर समाज को दिखाने को आईना दिखाने का कार्य कर रहे है।

बैठक में एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष उपेन्द्र यादव व प्रदेश महासचिव इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में संगठन के समस्त पदाधिकारीयों की सर्वसम्मति सें वरिष्ठ पत्रकार मो. शौकत को तहसील अध्यक्ष, मो. मारूफ को उपाध्यक्ष तथा मो. नुरुल होदा खान को भदौरा ब्लाक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।इसके साथ ही संगठन के परिचय पत्र नवीनीकरण पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही सेवराई तहसील इकाई का विस्तार करने का प्रस्ताव रखा गया।

इस अवसर पर मो. शौकत खान, मो. मारूफ खान, मो. हैदर अली, मो. जफर इकबाल ,मो. शहजाद खान ,मो. नुरुल होदा खान, सत्य प्रकाश उर्फ पिंटू सिंह, पवन कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार पांडे, शैलेंद्र कुमार यादव, अविनाश कुमार यादव आदि लोग

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !