Tuesday, June 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरडबल इंजन वाली सरकार में भी अपनी बदहाली पर वर्षो से आंसू...

डबल इंजन वाली सरकार में भी अपनी बदहाली पर वर्षो से आंसू बहा रहा हैं जमानियाँ–दरौरी मार्ग।

डबल इंजन वाली सरकार में भी अपनी बदहाली पर वर्षो से आंसू बहा रहा हैं जमानियाँ–दरौरी मार्ग। 

जमानियाँ गाजीपुर  स डबल इंजन सारकार में करीब भी अपनी बदहाली अवस्था को लेकर वर्षो से आंसू बहा रहा हैं 10 किमी लम्बा मार्ग जमानियाँ दरौरी मार्ग। करीब 5 वर्षो सें यह मार्ग जर्जर और बदहाल होने को कारण इस मार्ग सें दो पहिया‚ चार पहिया वाहन और लोगों को आनें जाने में नाकों चना चबाना पड़ता है।

फोटों– जमानियाँ दरौली मार्ग का निर्माण न होने बाद मार्ग पर पडा निमार्ण सामग्री। 

जानकारी के अनुसार‚ विधान सभा वर्ष 2022 चुनाव सें कुछ माह पूर्व इस मार्ग का विकास कार्य बहुत ही तेज गति से करवाया जा रहा था लेकिन गाजीपुर विधान सभा के सातों सीटों सें भारतीय जनता पार्टी की सरकार करारी हार के चलते जमानियाँ दरौरी मार्ग का यह कार्य आज तक पूर्ण नही हो सका।

यह विकास कार्य क्यों बन्द है यह किसको पड़ी हैं चाहें वह जमानियाँ– दिलदारनगर मार्ग हो या जमानियाँ– दरौली‚ यह इस डबल इंजन वाली सारकार में भी यह मार्ग जर्जर और बदहाल हैं इसका क्या कारण हैं। आज तक पता नहीं चल पाया। अभी कुछ सप्ताह पूर्व उत्तर प्रदेश के मुखिया आदित्यनाथ योगी द्वारा प्रदेश में सड़को गढ्ढा मुक्त करने के लिए गढ्ढामुक्त अभियान के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले में अधिकारीयों और विभागाीय अधिकारीयों को फरमान जारी किया गया था।

कि प्रदेश में मार्ग जर्जर और बदहाल मार्गो को गढ्ढामुक्त अभियान के तहत मार्ग को मुक्त करना हैं लेकिन इस अन्धी और बहरी सरकार में अधिकारी सुन कुछ और रहें हैं कर कुछ और रहे है। प्रदेश के मुखिया आदित्यनाथ योगी द्वारा प्रदेश में सड़को गढ्ढा मुक्त फरमान जारी के  करने के बाद भी क्षेंत्र में कई मार्ग आज भी जर्जर और बदहाल अवस्था में पड़े हैं। 

वही क्षेत्र के अमरजीत सिंह‚ कमलेश यादव‚ संजय यादव‚ मनोज कुशवाहा‚ संतोष पासवान‚ धन्नजय सिंह‚ नगेंन्द्र पाण्डेय‚ चन्द्रदेव चौधरी‚ तरुण गुप्ता‚ जयप्रकाश यादव‚ रतन सिंह‚ मनीश वर्मा‚ अवधेश चौधरी‚ रमेश आदि लोगों ने बताया कि दिलदार नगर मार्ग और जमानियाँ–दरौली मार्ग आज भी जर्जर और बदहाल अवस्था में हैं और हम लोगों को इन मार्ग चलने में काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता  हैं। 

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !