Tuesday, June 2, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाजमानियाँ कपड़े की दुकान में  शार्ट सर्किट से  आगलग जाने के कारण...

जमानियाँ कपड़े की दुकान में  शार्ट सर्किट से  आगलग जाने के कारण कपड़ा व्यवसायी को हुआ लाखों रुपयों का नुकसान।

जमानियाँ कपड़े की दुकान में  शार्ट सर्किट से  आगलग जाने के कारण कपड़ा व्यवसायी को हुआ लाखों रुपयों का नुकसान।

ज़मानिया / गाजीपुर- स्थानीय नगर के लोदीपुर स्थित फैशन फीचर की कपड़े की दुकान में बीते देर रात्रि को शार्ट सर्किट से भीषण आग लग जाने के जिसके कारण कपड़ा व्यवसायी को हुआ लाखों रुपयों का भारी नुकसान।आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये। अपने निजी संसाधनों के सहारे आग बुझाने में जुट इसकी सूचना विद्युत विभाग को दिया, जिसके तुरंत बाद ही आपूर्ति सुरक्षात्मक दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बन्द करवाया गया। लोगों की सहायता से घण्टो के बाद आग पर काबू पाया मगर इस भीषण अगलगी  कपडा,कागजात आदि नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है।

वहीं लोगों ने बताया कि चुनार निवासी राजू कश्यप भाड़े पर दुकान लेकर कपड़े की दुकान खोला था बताया कि बीते देर रात अचानक शार्ट सर्किट के चलते दुकान के अंदर आग की लपटें उठने लगी। आस पास के लोग पानी से बुझाने की कोशिश की। तब तक दुकान के अंदर रखा सारा कपड़ा जलकर राख बन गयी। राजू ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को दुकान में फैले कपड़े को इक्कठा कर घर चला गया, सूचना मिली कि उसके दुकान में अचानक आग लग गयी हैं इस घटना में करीब लाखों रुपयों का कपडा जलकर राख हो गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !