जमानिया/गाजीपुर- अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष द्वारा बृहस्पतिवार को एक बैठक आहूत किया गया।
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्षनागेंद्र यादव ने कहा कि आज वर्तमान समय मे एक मौका है युवाओं की आवाज कार्यों और उनकी सार्थक पहल को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने और इसका उद्देश्य युवाओं मे समाजिक , राजनैतिक,आर्थिक उत्थान करना है जिससे हमारा देश आत्मनिर्भर बन सके।
उसी क्रम मे अरविंद खरवार व जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा मे 17 दिसंबर 1999 को यह फैसला लिया गया कि 12 अगस्त को अन्तरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जायेगा । इसका उद्देश्य युवाओं मे समाजिक , राजनैतिक,आर्थिक उत्थान करना था ।
आप के जिला अध्यक्ष श्री राकेश कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी आज देश की मान और शान है। युवाओं मे हर परिस्थिति से लड़ने की क्षमता है। इस मौके पर अरविंद भारती, राहुल गौड़, इमरान खान आदि लोग उपस्थित रहे ।

