Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरज़मानिया कोतवाली पुलिस द्वारा रामलीला कमेटी की जमीन पर कब्जा करने और...

ज़मानिया कोतवाली पुलिस द्वारा रामलीला कमेटी की जमीन पर कब्जा करने और भाजपा के मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता को गोकशों को संरक्षण देने के आरोप में जेल भेजने की जांच प्रारम्भ।

ज़मानिया कोतवाली पुलिस द्वारा रामलीला कमेटी की जमीन पर कब्जा करने और भाजपा के मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता को गोकशों को संरक्षण देने के आरोप में जेल भेजने की जांच प्रारम्भ।

जमानिया / गाज़ीपुर- पुलिस द्वारा रामलीला कमेटी की जमीन पर कब्जा करने और भाजपा के मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता को गोकशों को संरक्षण देने के आरोप में जेल भेजने की जांच शुरू हो गयी।भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष द्वारा जिलाधिकारी को पत्र देकर पुलिस द्वारा रामलीला कमेटी पर कब्जा करने और भाजपा के मनोनीत सभासद जयप्रकाश को गोकशों के संरक्षण में जेल भेजने के मामले में जांच कराने की मांग की थी।

जिस आधार पर ज़िलाधिकारी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला ज़मानिया कक्ष में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण  कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाल सहित मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता और रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष विशाल वर्मा सहित अन्य का बयान दर्ज किया गया।

एडीएम वित्त एवं राजस्व रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष विशाल वर्मा से रामलीला कमेटी के जमीन से संबंधित कागज मांगा तो विशाल वर्मा ने बताया कि वे अध्यक्ष के पास हैं, जो जेल में है। उनके आने के बाद ही कागजात मिल पाएंगे। वहीं मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता से भी रामलीला जमीन पर कब्जा करने के बाबत जानकारी ली तो उन्होंने न्यायालय में मामला विचाराधीन होने की बात बताई।

मंडल अध्यक्ष ने एडीएम से पूछा कि कोतवाल वंदना सिंह ने किस अधिकार के तहत रामलीला कार्यालय का ताला तोड़वाकर नई कमेटी का गठन कराया और न्यायालय में विचाराधीन रामलीला मैदान पर खुदाई कैसे कराई। इस पर एडीएम ने इसकी शिकायत लिखित रूप से देने को कहा गया।

.

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !