नंदगंज क्षेत्र अन्तर्गत धरवां गांव के पास रेलवे लाइन के निकट एक अज्ञात अंधेड़ व्यक्ति का मिला शव।
नंदगंज / गाज़ीपुर- स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत धरवां गांव के पास शुक्रवार की देर शाम रेलवे लाइन के निकट एक अज्ञात अंधेड़ व्यक्ति का उम्र लगभग 62 वर्ष का शव पड़ा मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आस पास के लोगो ने बताया कि यह व्यक्ति विक्षिप्त था। कई दिनों से यहाँ वहा घूमते नजर आ रहा था। सम्भवतः किसी ट्रेन से धक्का लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में भेज दिया। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष महेन्द्रनाथ सिंह ने बताया कि मृतक के जेब की तलाशी ली गयी, लेकिन कोई ऐसी सामग्री नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके।मृतक जींस टीशर्ट पहने हुये है।
आशंका है कि उक्त व्यक्ति की ट्रेन के धक्के से मौत हुई है। एसआई रमेश कुमार पटेल ने बताया कि धरवां में रेलवे ट्रैक पर एक विक्षिप्त अंधेड़ का शव पड़े मिलने की से सूचना पर शव को कब्जे मे लेकर मर्चरी हाउस में रखा गया है। पोर्टल तथा वाट्सएप के माध्यम से शव शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

