Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानियां रामलीला कमेटी अध्यक्ष मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता को स्थानीय पुलिस द्वारा...

जमानियां रामलीला कमेटी अध्यक्ष मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता को स्थानीय पुलिस द्वारा फर्जी तरीक़े से ज़ेल भेजें जाने मामले की ही जाँच।

जमानियां रामलीला कमेटी अध्यक्ष मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता को स्थानीय पुलिस द्वारा फर्जी तरीक़े से ज़ेल भेजें जाने मामले की ही जाँच।

ज़मानिया / गाज़ीपुर- जमानियां रामलीला कमेटी अध्यक्ष मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता को स्थानीय पुलिस द्वारा फर्जी तरीक़े से ज़ेल भेजें जाने मामले में भाजपा का एक पूर्व ज़िलाध्यक्ष प्रतिनिधि मंडल जिला की अध्यक्षता में जिलाधिकारी से मामले की पिष्पक्ष जाँच की मांग की गयी पूर्व ज़िला अध्यक्ष बृजेन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर से मिलकर स्थिति की गंभीरता पर वार्ता किया । जिस दौरान भाजपा कार्यकर्ता के गिरफ्तारी पर सभासद के विरुद्ध आरोपों के साक्ष्य की मांग की गयी साथ ही कहाँ कि प्रशासन द्वारा जिला संगठन को सभासद जयप्रकाश गुप्ता के कोई एक भी साक्ष्य नहीं दिखाया गया।

इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी से टेलीफोन वार्ता कर 9 अक्टूबर को मिलकर वार्ता करने का समय लिया है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष जमानियां द्वारा रामलीला कमेटी के जमीन पर सरकारी पद का गलत तरीके से इस्तेमाल कर अवैध अतिक्रमण की कार्यवाही की जाने लगी जो जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से स्थगित हुई।

इसी समबंध मे आज 4 अक्टूबर मंगलवार को पूर्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र राय के नेतृत्व में पूर्व प्रदेश मंत्री तथा रामतेज पाण्डेय, भाजपा नेता बालकृष्ण त्रिवेदी,जमानियां मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता के साथ जिला अधिकारी गाजीपुर से मिलकर पुलिस की संदिग्ध भूमिका पर सवाल उठाते हुए सभासद जयप्रकाश गुप्ता को जेल भेजे जाने के प्रकरण में प्रार्थना पत्र देकर उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग किया गया।

जिस पर जिलाधिकारी गाजीपुर ने जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस प्रकरण पर भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामतेज पांडेय ने भाजपा जिला कार्यालय गाजीपुर पर प्रेस वार्ता किया जिसमें श्री पांडेय ने कहा कि नगर पालिका परिषद जमानिया में मनोनीत भाजपा सभासद व पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता लगातार स्थानीय मुद्दों व गोकशी, गौ तस्करी, भ्रष्टाचार व दलाली के खिलाफ लड़ते रहे है।

जिससे स्थानीय उपजिलाधिकारी और  कोतवाली प्रभारी जमानिया को मनोनीत भाजपा सभासद व पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता लगातार स्थानीय मुद्दों व गोकशी, गौ तस्करी, भ्रष्टाचार व दलाली के खिलाफ आवाज उठाने से खैर खाये बैठे हैं। जिससे कुपित होकर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जेल भेजा गया है। तथा रामलीला की किमती जमीन पर भू माफियाओं के कब्जा कराने की नियत से अवैध अतिक्रमण की कार्यवाही करवायी गयी है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !