सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में बड़े धूमधाम से मनाया गया स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस।
गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन राष्ट्रीय पर्व के रूप में हर्षोल्लास के साथ से मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफ़ेसर सानंद सिंह जी द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर किया गया तत्पश्चात ध्वजारोहण किया गया साथ ही राष्ट्रीय गान भी प्रस्तुत किया गया।
उक्त महापर्व पर आदरणीय प्रोफेसर साहब ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी द्वारा किए गए नेक कार्यों को एवं कठिन परिश्रम करने की क्षमता तथा ललक को अपनी जीवन में महसूस करने तथा कुछ करके आगे बढ़ने का सुझाव सभी शिक्षकों को दिया आपने बताया की इस दुनिया में जो भी व्यक्ति हमसे आगे है।
इसका मतलब साफ है कि वह किसी न किसी मामले में हमसे ज्यादा कर्म करता है । अतः उन्होंने सभी विद्यालय परिवार के सदस्यों को अपने जीवन में सही एवं अनवरत कर्म करने का बहुमूल्य सुझाव दिए।
कार्यक्रम में सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के काउंसलर श्री दिग्विजय उपाध्याय जी, सत्यदेव डिग्री कॉलेज के निदेशक श्री अमित रघुवंशी जी, प्रधानाचार्य श्री चंद्रसेन तिवारी एवं सभी शिक्षक गण तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

