युवा केन्द्र के तत्वावधान मे मनाई गई पण्डित दीनदयाल उपाध्याय कि 106 वीं जयन्ती।
गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरताली गाँव मे भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा के निवास पर भाजपा बुथ समिति एवं युवा केन्द्र के तत्वावधान मे पं दीनदयाल उपाध्याय कि 106 वीं जयन्ति उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनकर मनाई गई।
जिस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि गरीब से गरीब आदमी की समाजिक और आर्थिक संवेदनाओं को आत्मशात कर एकात्म मानववाद के आधार पर राष्ट्र समृद्धि के स्वप्न दृष्टा पं दीनदयाल उपाध्याय के स्वयं का पुरा जीवन ही समाज के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर राजीव मिश्रा, अजीत प्रजापति,उपेन्द्र यादव,संदीप शर्मा, धनन्जय यादव,नवीन प्रजापति, दिलिप शर्मा, कृष्ण मोहन शर्मा, दुर्गेश शर्मा,हेमंत कन्नौजिया,श्यामबिहारी यादव,प्रसुनकान्त शर्मा, प्रशान्त कन्नौजिया,खुशबू वर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

