प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जन्मदिन “सेवा पखवाड़ा” के पाँचवें दिन भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया पौधारोपण।
गाजीपुर- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जन्मदिन “सेवा पखवाड़ा” के पाँचवें दिन भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बुद्धवार को अमृत सरोवरोंं में जल संचय व पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं में नमामि गंगे योजना तथा प्रकृति संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य को लेकर वृक्षारोपण किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा जल संचय व पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं में नमामि गंगे योजना के बाद अमृत सरोवरों के माध्यम से वर्षा जल संचयन तथा प्रकृति संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि जल संचयन हमारे जीवन का मुल और मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। तथा स्वच्छता, स्वास्थ्य का पूरक है। उन्होंने कहा कि जहाँ स्वच्छता रहेगी वहां का पर्यावरण शुद्ध रहेगा और जीवन स्वस्थ निरोग रहेगा तथा कमाई का बहुत बडा़ भाग जो दवा मे खर्च होता है वह परिवार के विकास मे लगेगा।
वही नन्दगंज गाजीपुर सदर विधानसभा के ग्राम पंचायत धरीकला के रमणीय एवं स्वच्छ जल सरदार भगत सिंह “अमृत सरोवर” तथा गाजीपुर सदर ब्लाक के सलामतपुर अगस्ता के अमृत सरोवर पर भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा,जिला मंत्री सुरेश बिंद,अच्छेलाल गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा और मंडल अध्यक्ष गोपाल राय के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सघन स्वच्छता अभियान चलाया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने वृक्ष धरा के भूषण है यह जहाँ जन जीवन को प्राण वायु प्रदान करते हैं वही सरोवरों के माध्यम से जल संचय कर पानी के भूजल स्तर को बनाए रखने मे मदद मिलेगी।
कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता ने कहा कि अमृत सरोवर भाजपा सरकार की बहुउद्देश्यीय योजना है इसके माध्यम से प्रकृति को हरा भरा रखने मे जहाँ सहायता मिलेगी वहीं जीव जन्तुओं की प्यास भी बुझेगी। जिला मंत्री सुरेश बिंद ने कहा कि सरकार की सरोवरों के माध्यम से जल संचयन की योजना दुरगामी सुखद परिणाम प्रदान करेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, लाल जी गोड़,उमाशंकर यादव मंडल अध्यक्ष,अटल सिंह, प्रमोद वर्मा,धर्मवीर राजभर, नन्दू गुप्ता प्रधान, पियुष सिंह, उमाशंकर राजभर भाजपा के नगर प्रभारी रामनरेश कुशवाहा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अब्दुल कादिर राइनी,नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता,अर्जुन सेठ,प्रमोद अग्रवाल अभिनव सिंह, हेमंत त्रिपाठी, श्याम चौधरी, सुशील वर्मा, सुनील सोनी, छोटू बिंद, गुड्डू केसरी, योगेश शुक्ला,राकेश जायसवाल एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

