हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीतिशास्त्र के रूप में अमित कुमार ने किया कार्यभार ग्रहण।
जमानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजनीतिशास्त विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग की संस्तुति के उपरांत मंगलवार को महाविद्यालय के प्रबंधक लछिराम सिंह यादव द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के सापेक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह द्वारा कार्यभार ग्रहण कराया गया।

अमित कुमार महाविद्यालय से 2003 में सेवानिवृत्त भागवत प्रसाद जी के सेवानिवृत्त पद पर पदासीन हुए हैं। यह पद लगभग 19 वर्षों से रिक्त चल रहा था जिससे छात्र छात्राओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.संजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा तथा माध्यमिक शिक्षा में भरपूर नियुक्तियां की है। इसी क्रम में विज्ञापन संख्या 50 से हमारे कॉलेज में 8 शिक्षकों की नियुक्ति हुई और सभी ने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है जिससे पढ़ाई लिखाई पर अनुकूल असर पड़ेगा।
कार्यभार संभालने पर प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह, राजनीतिशास्त विभागाध्यक्ष डॉ मदन गोपाल सिंहा, संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो.विमला देवी, हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉक्टर राकेश कुमार सिंह, भूगोल विभागाध्यक्ष रामलखन यादव,डॉक्टर सुनील कुमार चौधरी, डॉक्टर लालचंद पाल, बिपिन कुमार , डॉक्टर अखिलेश कुमार जायसवाल, इंद्रभान सिंह, आदि बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।

