ज़मानिया धानक्रय केंद्र के ठीक सामने नेशनल हाइवे 24 पर विद्युत विभाग द्वारा लगाये गये विद्युत तार किसी भी बड़ी घटना को दे सकता है अंजाम।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय नगर क्षेत्र स्थित धानक्रय केंद्र के ठीक सामने नेशनल हाइवे 24 पर विद्युत विभाग द्वारा लगाये गये विद्युत तार एक बड़ी घटना को दे रहा है आमंत्रण।
हम लोगो ने एक कहावत सुनी होंगी ” आ बैल मुझे मार ” वही खस्ता हाल क्षेत्र के विद्युत विभाग का है। जब तक कोई बड़ी घटना घटित होती है तब विभागीय अधिकारियों के आँखों पर लगी काली पट्टी नहीं हटती है। तब तक तक विभाग के अधिकारी अपनी आँखों पर पट्टी बांधकर चैन की नींद सोते रहते है।
जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र स्थित धानक्रय केंद्र के ठीक सामने नेशनल हाइवे 24 पर विद्युत विभाग द्वारा लगाये गये विद्युत तार सड़क की पटरी से महज कुछ ही मीटर की ऊँचाई पर लगा हुआ है।और कभी भी कोई बड़ी जिसके चलते कोई भी बड़ी घटना घटित हो सकती है। नगर क्षेत्र में कई जगहों पर विद्युत पोल पर लगे तार जमीन से पाँच से छः फुट की ऊँचाई पर स्थित है। जिसके कभी भी स्थानीय लोगों की जान जा सकती है।
नेशनल हाइवे 24 पर ट्रक रात्रि के समय सड़क की पटरियों पर अपने वाहन खड़ा करते हैं, नगर क्षेत्र स्थित धानक्रय केंद्र के ठीक सामने नेशनल हाइवे 24 पर विद्युत विभाग द्वारा लगाये गये विद्युत तार काफी नीचे है और एक बड़ी घटना को आमंत्रण दे रहें है लेकिन विभाग चुप्पी साधे हुए हैं।
वही नगर के संजय यादव, सोनू गुप्ता, चन्द्रदेव सिंह, अशोक कुमार, आंनद कुमार, राहुल पासवान, कामलेश सिंघ, राघवेन्द्र पाण्डेय आदि लोगों ने बताया कि नगर के भैदपुर में वन विभाग कार्यालय के ठीक सामने लगें विद्युत पोल के तार बहुत ही कम ऊँचाई पर है। जिसके कारण कभी भी कोई बड़ी घटना घटित हो सकता है। लेकिन विभागीय अधिकारियो की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

