Sunday, May 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाक्रेन के धक्के से एक 70 वर्षीय वृद्ध की ईलाज के दौरान...

क्रेन के धक्के से एक 70 वर्षीय वृद्ध की ईलाज के दौरान मौत परिजनों ने क्रेन संचालक के खिलाफ़ दर्ज करवाया मुकदमा। 

क्रेन के धक्के से एक 70 वर्षीय वृद्ध की ईलाज के दौरान मौत परिजनों ने क्रेन संचालक के खिलाफ़ दर्ज करवाया मुकदमा। 

सुहवल / गाजीपुर – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सुहवल थाना अन्तर्गत गरूआमकसूदपुर गाँव स्थित बैंक के समीप गाजीपुर जमानियां सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज शनिवार की दोपहर क्रेन के धक्के से एक 70 वर्षीय वृद्ध दयाशंकर यादव गम्भीर रूप से घायल हो गये। फ़ोटो- लोगों की सहायता से घायल वृद्ध को पहुंची पुलिस की मदद से जिला अस्पताल ले गये ,जहाँ रास्ते में ही बृद्ध की मौत हो गई। जिसके तुरंत बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेंज दिया गया।

मृतक के पुत्र  द्वारा मिले तहरीर के आधार पर स्थानीय कोतवाली द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। वही पुलिस ने मय क्रेन को कब्जे में ले चालक को भी हिरासत में लेकर घटना की छानबीन में जुट गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में‌ जहाँ कोहराम मच गया,वहीं गाँव में इस घटना के बाद पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया ।पत्नी समला देवी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था ।

मृतक के पुत्र संजय ने बताया कि वह रोज की तरह घर से गाँव की चट्टी पर चाय पीकर वापस राजमार्ग के किनारे होकर घर आ रहे थे,उसी दौरान जमानियां की ओर से आ रही एक अनियंत्रित क्रेन ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। जिसके कारण वह बीच राजमार्ग पर खून से लथपथ होकर गिर पडे बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाते समय उनकी रास्ते में ही मौत हो गी।मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता अपने दो भाईयों में सबसे बडे थे,जो घर पर ही रहकर खेती करते थे,मृतक के पुत्र ने बताया कि उ‌सका मूल निवासी सुहवल थाना क्षेत्र के गौरा गाँव में है। मगर उसके पिता शादी के बाद से ही हिब्बे पर शुरूआत से ही परिवार समेत ससुराल में बस गये। बताया कि वह भी अपने तीन भाईयों में सबसे बडा है,जो घर पर पिता के साथ रहते है,

प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि हादसे में मृत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंज ,मिले तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चालक को‌ हिरासत में ले क्रेन को सीज कर दिया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !