Sunday, May 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाज़मानिया रेलवे स्टेशन डिगरी गांव के पास ड्यूटी के दौरान रेलवे ट्रैक...

ज़मानिया रेलवे स्टेशन डिगरी गांव के पास ड्यूटी के दौरान रेलवे ट्रैक पर कार्य कर रहे कर्मी की मौत।

ज़मानिया रेलवे स्टेशन डिगरी गांव के पास ड्यूटी के दौरान रेलवे ट्रैक पर कार्य कर रहे रेलवे कर्मी की मौत।

ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पश्चिम में डिगरी गांव के आगे ड्यूटी के दौरान आज एक की मैन ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड इकठ्ठा हो गई,सूचना पर पहुंची आर पी एफ ,जी आर पी सहित रेलवे के अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों ने उसकी दिलदारनगर रेल पथ विभाग के यूनिट-3 में कार्यरत कीमैन सोहनलाल पुत्र सिंघासन राम 41 वर्ष निवासी मनिया थाना गहमर के रूप में किया ।

इधर रेलवे सुरक्षा बल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है,घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया,आननफानन में रोये विलखते परिजन पहुंचे, विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस घटना पर खेद व्यक्त किया,व परिजनों को सांत्वना दिया ।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मृतक सोहन लाल रेलवे ट्रैक पर क्लंप जांच रहा था,वह अपने कार्य में मशगूल रहा इसी दौरान तेज रफ्तार अप दानापुर सिकंदराबाद एक्स पर उसकी नजर पडी वह कुछ समझ पाता इसके पहले ही वह ट्तेन की चपेट में आ गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गयी।

मौत की जानकरी होते ही परिजनों के संग पत्नी कमलावती देवी का रो- रोकर बुरा हाल था , घटना की जानकारी होते ही मंडल के कल्याण निरीक्षक दिलीप कुमार के साथ दिलदारनगर के रेल पथ निरीक्षक परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। कीमैन के अंतिम संस्कार के लिए अधिकारियों ने तत्कालिक तौर पर 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और 35 हजार रुपये तीन किस्तों में देने का अनुमोदन किया।

मृत की मैन सोहन लाल के तीन पुत्र और एक पुत्री है जो अभी पढते है, मृतक के पुत्र नीरज ने बताया कि वह रोज की तरह अपने ड्यूटी के लिए घर से आज अल सुबह ही निकल चुके थे,बताया कि कहे कि आज मैं नहीं आऊंगा,अगले दिन घर आऊंगा यह कह घर से निकले थे। आर पी एफ पोस्ट निरीक्षक बाल गंगाधर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंजा गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !