अवैध रूप से विद्युत का उपयोग कर रहे 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज।
जमानिया / गाजीपुर – स्थानीय क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे विद्युत उपयोग कर रहे लोगों के खिलाफ उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

जिस दौरान 7 लोगो के खिलाफ़ अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। विद्युत उपकेंद्र सुहवल के आधा दर्जन गांव में विद्युत विभाग द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान से उपभोक्ताओं में मचा हड़कंप मचा हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जमानिया उपखंड अधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में व विजिलेंस टीम इंस्पेक्टर स्वदेश कुमार वह विजिलेंस अवर अभियंता पंकज वह उपकेंद्र सुहवल के जेई दुर्ग विजय प्रसाद ने सुवहल उपकेंद्र के विभिन्न गांवों जैसे ताड़ीघाट सुहावल ढढनी गांव में चलाएं बिजली चेकिंग अभियान जिसमें दो उपभोक्ताओं को डायरेक्ट बिजली चोरी में और 5 उपभोक्ताओं द्वारा मीटर से पहले बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़ा गया।
वही उपखंड अधिकारी विजय कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील किया कि बिजली चोरी ना करें अन्यथा पकड़े जाने पर उपभोक्ताओं पर विद्युत बिजली अधिनियम के तहत कार्रवाई किया जाएगा।जिनके विरुद्ध बिजली विभाग ने एफ आई आर दर्ज कराया।
वहीं 4 बिजली उपभोक्ताओं को ज्यादा लोड होने के कारण वृद्धि भार बढ़ाए गया। वही जिनके पास कनेक्शन ना हो वह जल्द से जल्द आवेदन करके बिजली कनेक्शन ले ले ।

