करंडा थाना क्षेत्र के बड़सरा के 20 वर्षीय युवक का शव धरम्मरपुर गंगा नदी से बरामद।
ज़मानिया- करंडा थाना क्षेत्र के बड़सरा चौकी अंतर्गत ग्राम सभा धरम्मरपुर में सोमवार को अपने घर से नाराज 20 वर्षीय युवक गंगा नदी कूदकर आत्महत्या करने के 36 घण्टे बाद बृहस्पतिवार को युवक का शव धरम्मरपुर गंगा घाट पर पाया गया है।
जानकारी के अनुसार निवासी करंडा थाना क्षेत्र के बड़सरा मुहम्मद इब्राहिम उम्र 20 वर्ष ने गंगा नदी पर बने जमानियां पक्का पुल से कूदकर आत्महत्या कर लिया गया था।
बृहस्पतिवार की सुबह जब लोगो ने नदी में लाश तैरती देखी यह बात आग की तरह फैल गयी। नदी में शव देखने के लिये धरम्मरपुर गंगा घाट पर सैकड़ो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। शव मिलने की घटना की ख़बर वहां के लोगों ने स्थानीय पुलिस की। सूचना मिलने मौके पर पहुँची पुलिस ने मछुवारों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
वही जमानियां और करंडा थाना पुलिस युवक के शव की तलाश में जुटी है। घटना से पूर्व इब्राहिम साईकिल से जमानियां की तरफ जाते देखा गया। लोगों ने बताया कि युवक पक्का पुल की तरफ जाते देखा गया था। पक्का पुल की तरफ से आये लोगों ने बताया कि बीच पुल के पास लावारिस हालत में साईकिल, चप्पल, कुर्ता मिला।
मौके पर पहुँचे लोगों ने सामान देखा तो पहचान में आया कि यह सामान इब्राहिम का है। लोगों का आशंका है कि युवक गंगा में कूदकर आत्महत्या कर लिया है। युवक गंगा में किस कारणवश कूदा, इसका अभी पता नही चल पाया है। लोगों ने बताया कि युवक के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

