Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसुलतानपुर फाउंडेशन द्वारा शिक्षकों सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

सुलतानपुर फाउंडेशन द्वारा शिक्षकों सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

घर सुलतानपुर फाउंडेशन द्वारा शिक्षकों सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

सुल्तानपुर:- शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर घर सुलतानपुर फाउंडेशन ने जनपद के ऐसे शिक्षकों का सम्मान किया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है। सम्मानित किए गए शिक्षकों में मुनेन्द्र मिश्रा, वैभव सिंह, राम प्रकाश, सत्येन्द्र सिंह, आमरीन ज़मील, डॉ0 पल्लवी तिवारी पाण्डेय व ज्योति सिंह शामिल रहे।इस अवसर पर इन सभी शिक्षकों से जुड़े विद्यालयों के छात्रों हेतु संस्था द्वारा स्पोर्ट्स किट व फर्स्ट एड किट भी प्रदान की गई। संस्था द्वारा प्राप्त सम्मान से अभिभूत सभी शिक्षकों ने भविष्य में नौनिहालों के उज्जवल भविष्य हेतु और अधिक सार्थक प्रयासों हेतु संकल्प लिया।

इस सफल आयोजन में संस्था के शिवप्रसाद वर्मा, मनीषा सिंह, प्रह्लाद गुप्ता, शिवाकांत पाण्डेय, नितिन मिश्रा, सूरज जायसवाल, अनुराग गुप्ता, अंकुर गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, सत्या, सुयश व हिमांशू के साथ ही सभी सक्रिय सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !