Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसुल्तानपुर वृहद रोजगार मेले का हुआ आयोजन, रोजगार मेले में 1285 अभ्यर्थियों...

सुल्तानपुर वृहद रोजगार मेले का हुआ आयोजन, रोजगार मेले में 1285 अभ्यर्थियों का हुआ चयन।

सुल्तानपुर वृहद रोजगार मेले का हुआ आयोजन, रोजगार मेले में 1285 अभ्यर्थियों का हुआ चयन।

सुल्तानपुर:- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सुलतानपुर में कौशल विकास, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला सेवायोजन विभाग के तत्वाधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

फ़ोटो- सुल्तानपुर:- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सुलतानपुर में कौशल विकास, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला सेवायोजन विभाग के तत्वाधान में वृहद रोजगार मेले के दौरान सभा को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ0 आर0 ए0 वर्मा।

मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ0 आर0 ए0 वर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया।तत्पश्चात् डॉ0 आर0ए0 वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

डॉ0 वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सुलतानपुर अतुल वत्स द्वारा वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रही कम्पनियों का निरीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार की नीतियों की प्रशंसा करते हुए यह बताया गया कि प्रदेश में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाता रहा है।

यह युवाओं को कौशल के साथ रोजगार का अवसर प्रदान करने की योजना है। विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अभ्यर्थियों का प्रोत्साहिन करते हुए कहा गया कि आगे बढने के लिए यह बहुत ही सुनहरा अवसर है और इसका लाभ उठाये। मेले में चयनित अभ्यर्थियो को जिलाध्यक्ष एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।

पूर्व में सेवायोजित कौशल विकास एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के 02-02 लाभार्थियों द्वारा अपना अनुभव भी मेले में आये अभ्यर्थियों से साझा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा उक्त लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेले में कुल 44 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें लगभग 2100 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए।

उक्त कम्पनियों द्वारा 1285 अभ्यर्थियो का चयन किया गया।इस मेले के अवसर पर प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अरूण कुमार द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया।

रोजगार मेले में जिला सेवायोजन अधिकारी संदीप कुमार, प्रबन्धक कौशल विकास ओंकारनाथ तिवारी व से0नि0मण्डल प्लेसमेंट प्रभारी एच0एन0शुक्ल, कार्यदेशक राम किशोर, रामपाल, एम0 पी0सिंह, विनोद वर्मा, जीतेन्द्र कुमार एम0जी0एन0एफ0, सचिन कुमार नौटियाल (प्लेसमेन्ट प्रभारी), अभिषेक सिंह, अन्जूलता, रजिया बेगम तथा समस्त कार्यदेशक/अनुदेशक व अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !