Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनंदगंज में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिये सदर विधायक ने रेलमंडल...

नंदगंज में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिये सदर विधायक ने रेलमंडल प्रबन्धक वाराणसी को दिया पत्रक।

नंदगंज में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिये सदर विधायक ने रेलमंडल प्रबन्धक वाराणसी को दिया पत्रक।

नन्दगंज- नंदगंज क्षेत्र के लोगो ने गाजीपुर के सदर विधायक जै किशन साहू के नेतृत्व में बुधवार को सिटी रेलवे स्टेशन गाजीपुर पर अपर रेल मंडल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पांडेय के माध्यम से भारत सरकार के रेल मंत्री को पत्रक देकर वाराणसी- गाजीपुर रेलखण्ड के बीच स्थित नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव की माँग पुनः की गयी।

फ़ोटो- नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव की माँग को लेकर अपर रेल मंडल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पांडेय को पत्रक सौपते सदर विधायक जै किशन साहू ।

एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव नही होने से लम्बी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसके लगभग एक सप्ताह पूर्व नंदगंज रेलवे स्टेशन मास्टर को भी क्षेत्र के लोगों द्वारा एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव हेतु पत्रक दिया गया था। दिये गये पत्रक में दर्शाया गया है कि वाराणसी – बलिया रेल मार्ग पर दर्जनों एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है।

लेकिन नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर एक भी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नही हो रहा हैं। जबकि कोरोना काल के पूर्व दो एक्सप्रेस ट्रेन रुकती थी। एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव नहीं होने के कारण लोगो को 20 किमी0 दूर जिला मुख्यालय गाजीपुर या 25 किमी0 दूर औड़िहार जंक्शन जाना पड़ता हैं। यात्रा में सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों के साथ करने वाले को होती हैं।

आसपास क्षेत्र के लोग हमेशा दिल्ली, मुम्बई , कोलकाता, लखनऊ आदि जगहों की यात्रा करते रहते है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नंदगंज में सुहेलदेव एक्सप्रेस , लखनऊ छपरा एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस एवं सद्भावना एक्सप्रेस का अप डाउन में दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की गयी है ।

इस मौके पर सदर विधायक जै किशन साहू के साथ नंदगंज के अमन जायसवाल , अंजनी कुमार, गौरव , सौरभ यादव , मोनू , मंगल आदि लोग मौजूद रहें।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !