Sunday, May 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाकरंडा थाना क्षेत्र के बड़सरा के वर्षीय युवक ने ज़मानिया पक्का पुल...

करंडा थाना क्षेत्र के बड़सरा के वर्षीय युवक ने ज़मानिया पक्का पुल से कूदकर की आत्महत्या।

करंडा थाना क्षेत्र के बड़सरा के वर्षीय युवक ने ज़मानिया पक्का पुल से कूदकर की आत्महत्या।

ज़मानिया- करंडा थाना क्षेत्र के बड़सरा चौकी अंतर्गत ग्राम सभा धरम्मरपुर निवासी मुहम्मद इब्राहिम उम्र 20 वर्ष ने गंगा नदी पर बने जमानियां पक्का पुल से कूदकर आत्महत्या कर लिया।वही जमानियां और करंडा थाना पुलिस युवक के शव की तलाश में जुटी है। घटना से पूर्व इब्राहिम साईकिल से जमानियां की तरफ जाते देखा गया। लोगों ने बताया कि युवक पक्का पुल की तरफ जाते देखा गया था। पक्का पुल की तरफ से आये लोगों ने बताया कि बीच पुल के पास लावारिस हालत में साईकिल, चप्पल, कुर्ता मिला।

मौके पर पहुँचे लोगों ने सामान देखा तो पहचान में आया कि यह सामान इब्राहिम का है। लोगों का आशंका है कि युवक गंगा में कूदकर आत्महत्या कर लिया है। युवक गंगा में किस कारणवश कूदा, इसका अभी पता नही चल पाया है। लोगों ने बताया कि युवक के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

बड़ी बहन की शादी हो गयी है। घर में अभी एक छोटी बहन अविवाहित है। पक्का पुल जमानियां व करंडा थाने का बार्डर है। युवक की गंगा में तलाश दोनों थानों के संयुक्त प्रयास से हो रही है। गोताखोर लगातार युवक की तलाश में जुटे हुए है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !