गाज़ीपुर मुख्य परियोजना प्रबंधक और पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी डिविजन के सीनियर डीईएन ने ताडीघाट मऊ रेल परियोजना के ट्रैक लिंकिंग,इलेक्ट्रिफिकेशन सहित अन्य कार्यो किया निरीक्षण।
गाज़ीपुर-मुख्य परियोजना प्रबंधक और पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी डिविजन के सीनियर डीईएन द्वारा शुक्रवार को राकेश रंजन और आर वी एन एल के मुख्य परियोजना प्रबंधक विकास चंद्रा द्वारा ताडीघाट मऊ रेल परियोजना के लम्बित कार्य जैसे ट्रैक लिंकिंग इलेक्ट्रिफिकेशन सहित अन्य कार्यो निरीक्षण किया।
फ़ोटो- गाज़ीपुर ताडीघाट मऊ रेल परियोजना के लम्बित कार्यो निरीक्षण करते मध्य पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी डिविजन के सीनियर डीईएन राकेश रंजन, मुख्य परियोजना प्रबंधक विकास चंद्रा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ताडीघाट मऊ रेल परियोजना हो रहे कार्य मे ट्रैक लिंकिग ,,विद्युतीकरण,चैनल स्लीपर सहित अन्य कार्यो में लेटलतिफी को लेकर नाराजगी जाहिर किया । निर्देशित किया कि दो माह के अंदर इसे हर हाल में पूरा कर लिया जाए इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी ।
हिदायत दिया कि इस पूरे परियोजना पर सीधे पी एम ओ कार्यालय की नजर बनी हुई है,इसको लेकर उनके कार्यालय के तरफ से 2022 दिसंबर तक परियोजना को पूरा करने का टास्क मिला है,समय से कार्य पूरा न करने वाली कार्यदायी संस्थान पर भारी जुर्माना लगाए जाने के साथ ही उसे काली सूची में डाला जा सकता है ।
निरीक्षण के दौरान आए अधिकारियों ने इस परियोजना को बीते वर्ष 2021 में ही पूरा कर लिया जाना था ,मगर इस लापरवाही को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय धीमे कार्यों को लेकर पूर्व में हुई सेक्रटरी की मीटिंग में अपनी नाखुशी जाहिर कर चुका है,उस बैठक में परियोजना को लेकर टास्क था कि चूकी यह परियोजना पीएम नरेन्द्र मोदी के महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है,इसको लेकर हीलाहवाली न की जाए।
परियोजना के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुल के सुरक्षा को लेकर भी गहनता से बिचार विमर्श किया, स्टेशनों और रेलनसह सडक पुल के नामकरण को लेकर बताया कि यह अधिकार क्षेत्र मंत्रालय व सरकार के अधीन है,वही इसके बारे में परियोजना के उद्घाटन के दौरान घोषणा की जा सकती है।
साथ ही उन्होंने वर्कशाप,निर्माणाधीन स्टेशन का भी मुआयना करने के तत्पश्चात कार्यदायी संस्थान व इंजिनियर संग समीक्षा बैठक कर प्रगति का जायजा लिया ,जिसमें हर हाल में इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर आरवीएनएल के पीडी जीवेश ठाकुर,एसपी सिंग्ला के पीएम अमनदीप गोयल ,जीपीटी के वाइस प्रेसिडेंट अश्वनी कुमार,विद्युत राव,सुनिल सिंह ,राकेश कुमार,रितेश सिंह,राजेन्द्र ग्रेवाल, अजय राय,विनय सिंह आदि मौजूद रहे।

