जमानिया/गाजीपुर – स्थानीय कोतवाली के शाहपुर लठिया गाँव स्थित सम्राट अशोक के विजयी स्तम्भ को देखने के लिए मऊ के जिलाधिकारी अपने पूरे परिवार के साथ पहुँचे। इस दौरान उनकी आगवानी नायब तहसीलदार चंद्रशेखर ने की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर 3 बजे के लगभग मउ के जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल विजयी स्तम्भ को देखने पहुँचे इस दौरान उन्होंने पूरे स्थल का निरीक्षण किया और पत्थरों में लिखे इतिहास को भी बखूबी पढ़ा और समझा।
परिसर में जगह जगह कीचड़ और घास जम गए है लेकिन सरकार के उदानशिता का शिकार हो रहा विजयी स्तम्भ अपनी पहचान खोता नज़र आरहा है क्योंकि उसकी देखरेख करना न तो सरकार को नज़र आ रही ना ही स्थानीय प्रशासन इसकी देखरेख करने में दिलचस्पी रख रही हैं।
ज्ञात हो कि विजयी स्तम्भ दिवस 2 फरवरी को लटिया महोत्सव के रूप में मनाई जाती हैं तभी उस परिसर की सफाई होती हैं। जिलाधिकारी विजयी स्तम्भ को देखने के बाद लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में कुछ समय बिताने के बाद अपने गतम्ब के लिए रवाना हो गये।

