Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरभारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष का हुआ...

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष का हुआ स्वागत

जमानिया/गाज़ीपुर- भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता का रविवार को पूर्व नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा नामित सभासद जयप्रकाश गुप्ता के आवास पर प्रथम आगमन पर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं औऱ व्यापारियों द्वारा श्री गुप्ता का माल्यापर्ण कर जोरदार स्वागत किया गया।

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता को साथ ही प्रदेश नेतृत्व के इस यशश्वीतापूर्ण निर्णय एवं स्वागत योग्य कदम के प्रति आभार प्रगट करते हुए हर्ष व्यक्त किया गया।

जमानियां नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यपारियों के अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत श्री गुप्ता ने कहां की मंडल इकाई स्तर के कार्यकर्ताओं व व्यापारियों के समस्याओं व सम्मान के लिए यह ओमप्रकाश गुप्ता जिला से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक आपका सम्मान के लिए खड़ा रहेगा।

उन्होंने कहां आम जनता व व्यापारी समाज का हित पूरे देश मे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी एवं प्रदेश में योगी के नेतृत में सुरक्षित हैं। पुनः आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्व बहुमत के साथ बनाने के लिए अभी से सभी लोग संकल्पित रहे।

इस अवसर पर जयप्रकाश गुप्ता मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता,रामचंद्र राम, मुन्नू खान,रमेश चौधरी, सत्यजीत चौरसिया, राहुल वर्मा, संजीत यादव, संतोष गुप्ता, विशाल वर्मा, राजू यादव, जितेंद्र जायसवाल, सूरज चौधरी, ग्राम प्रधान सैदाबाद संदीप गुप्ता, सुनील गुप्ता विनोद गुप्ता, अनिल पांडेय, प्रिंस गुप्ता, आदि कार्यकर्ता व व्यपारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !