Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरग्रामीण पत्रकार एसोशिएसन इकाई गाज़ीपुर की बैठकसंगठन की एकता और संगठनात्मक व्यवस्था...

ग्रामीण पत्रकार एसोशिएसन इकाई गाज़ीपुर की बैठकसंगठन की एकता और संगठनात्मक व्यवस्था में लाभवन्तित हैंआपसी सामन्जस्य

ग्रामीण पत्रकार एसोशिएसन इकाई गाज़ीपुर की बैठक, संगठन की एकता और संगठनात्मक व्यवस्था को बनाये रखने के लिए सभी पदाधिकारियों को आपसी सामन्जस्य है अति आवश्यक।

गाज़ीपुर – ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर के जिलाध्यक्ष श्री मुन्नीलाल पांडेय की अध्यक्षता में 8 जुलाई दिन शुक्रवार को जिला कैम्प कार्यालय मिश्रबाजार में जिला के पदाधिकारियों एवं तहसील अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

फ़ोटो- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर बैठक के दौरान पदाधिकारियों को संबोधित करते जिलाध्यक्ष मुन्नीलाल पाण्डेय

जिसमें जिलाध्यक्ष मुन्नीलाल पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में सभी तहसील अध्यक्षों को प्रतिमाह एक तहसील स्तरीय बैठक करने को निर्देशित किया। उस बैठक की फोटो तथा कार्यवाही को सूचीबद्ध करके जिला कमेटी को प्रेषित किया जाय।

श्री पाण्डेय ने आगे कहा कि संगठन की एकता और संगठनात्मक व्यवस्था को बनाये रखने के लिए सभी पदाधिकारियों को आपसी सम्पर्क बनाये रखने की जरुरत है। इसे अमल में लाया जायेगा तो हमारा संगठन सदैव क्रियाशील रहेगा।

जिलाध्यक्ष ने जोर देते हुए कहा कि सभी तहसील अध्यक्ष अपनी तहसील के गठित कमेटी की सूची तत्काल जिला कैम्प कार्यालय में जमा कर दें। सभी तहसीलों के नामित तहसील प्रभारी अपने अपने तहसीलों में सम्पर्क करके इस कार्य को पूर्ण कराने सहयोग प्रदान करें।जिला प्रवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बैठक में आने वाले सभी पदाधिकारियों तथा तहसील अध्यक्षों का स्वागत करते हुए नवागत पुलिस कप्तान रोहन पी. बोत्रे से शिष्टाचार भेंट में अपनी सहभागिता देने के लिये आभार प्रगट किया।

बैठक में धर्मेंद्र मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष, विन्देश्वरी सिंह मंडल महामंत्री, रवींद्र कुमार श्रीवास्तव जिला महामंत्री विजय प्रकाश श्रीवास्तव जिला प्रवक्ता/ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष, सत्येंद्र शुक्ला जिला कोषनिरीक्षक , विनीत कुमार दुबे मंत्री/ जिला मीडिया प्रभारी, तहसील अध्यक्ष सैदपुर प्रहलाद दास जायसवाल, कमलेश कुमार पाण्डेय उर्फ दरोगा पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा तहसील अध्यक्ष जमानियां , राजू उपाध्याय तहसील अध्यक्ष सदर गाजीपुर, पवन कुमार श्रीवास्तव जमानियां मीडिया प्रभारी, वरुण मिश्रा, अरुण तिवारी आदि पत्रकार उपस्थित रहें।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !