जमानियाँ–धरम्मरपुर पक्का पुल से 46 वर्षीय महिला ने पारिवारिक कलह के कारण गंगा नदी में कूदकर किया आत्मदाह करने का किया प्रयास।
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर – स्थानीय नगर स्थित जमानियाँ–धरम्मरपुर पक्का पुल से बुद्धवार की सुबह 11 बजें के करीब 46 वर्षीय महिला ने पारिवारिक कलह के कारण में आत्मदाह करने को लेकर गंगा नदी में कूद गयी। लेकनि संयोगवस मछुवारों कीे तत्परता दिखाते हुए गंगा नदी कूदी महिला को बचा लिया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा फुल्ली निवासी एक महिला द्वारा बुद्धवार की सुबह 11 बजें के करीब जमानियाँ पक्का पुल से आत्मदाह करने के लिए गंगा नदी में पुल के ऊपर से छलाँग लगा दी लेकिन आत्मदाह प्रयास असफल हो गया जब वही नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने तत्परता दिखाते नदी में डूब रही महिला को मौत के मुँह से बाहर निकाल लाया।
वहीं जमानियाँ–धरम्मरपुर पक्का पुल से आत्मदाह करने को लेकर गंगा नदी में कूदने की सूचना पर पहुँचे उपनिरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेंजवाया गया। जहाँ चिकित्सको नें महिला का उपचार कर उसको उनके परिजनों को सूपूर्द कर दिया गया।
इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी वन्दना सिंह ने बताया कि जमानियाँ–धरम्मरपुर पक्का पुल से आत्मदाह करने प्रयास किया लेकिन वही मछली पकड़ रहे मछुवारों ने नदी में डूब रही महिला को तत्परता दिखाते सुरक्षीत बचा लिया गया है। महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेंजवाया गया। जहाँ चिकित्सको नें महिला का उपचार कर उसको उनके परिजनों को सूपूर्द कर दिया गया।

