जमानियां स्थित सैदाबाद में 478.64 लाख कि लागत से नवनिर्मित अग्निशमन केन्द्र का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ,स्थित लोकभवन से वर्चुअली रिमोट का बटन दबाकर किया लोकार्पण।
ज़मानिया / गाजीपुर- जिले के जमानियां स्थित सैदाबाद में 478.64 लाख कि लागत से नवनिर्मित अग्निशमन केन्द्र का शुक्रवार की देर शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ,स्थित लोकभवन से वर्चुअली रिमोट का बटन दबा लोकार्पण किया ,जिसका सीधा प्रसारण एल ई डी पर किया गया ।
मुख्यमंत्री ने लखनऊ में किए गये वर्चुअली लोकार्पण के दौरान अग्नि सचेतकों को उल्लेखनीय कार्य करने पर प्रमाण पत्र वितरित किया। वर्चुअल सम्बोधन के दौरान सीएम योगी आदित्य नाथ ने कहा कि प्रदेश में कुल 91 हजार अग्नि सचेतकों की नियुक्त की गई है। विगत पांच वर्षों में प्रदेश में 97 अग्निशमन केंद्र स्वीकृत किए गए हैं।
सीएम ने कहा कि दो वर्ष के भीतर प्रदेश की सभी तहसीलों में तथा पांच वर्ष के भीतर प्रदेश के सभी विकासखंडों में अग्निशमन केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
मालूम हो कि बीते 2019 में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इस अग्निशमन केन्द्र ( भवन ) की आधारशिला रखी ग ई,करीब तीन साल में बनकर तैयार हुए इस अग्निशमन केन्द्र में फायर वाहन, कर्मियों आदि तैनाती कर दी ग ई ।
इसके अस्तित्व में आने के बाद अब क्षेत्र में होने वाली अगलगी पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने में मदद मिल सकेगी ।डीएम एम पी सिंह ने कहा कि अग्निशमन का अब खुद का भवन होने से कर्मचारियों को सहुलियत मिल सकेगी।
वहीं एम एल सी विशाल सिंह चंचल ने कहा भाजपा सरकार प्रदेश के लोगों के हित के लिए काम कर रही है जमानियां तहसील के 258 गाँव को अब अगलगी के दौरान आग बुझाने में दिक्कत नहीं होगी सूचना पर समय से वाहन पहुंच जायेगा।
इस अवसर पर एसपी रामबदन सिंह,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजधारी चौरसिया, उपजिलाधिकारी जमानिया भारत भार्गव , क्षेत्राधिकारी जमानियां विजय आनंद शाही ,कोतवाल वंदना सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

