Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउप जिलाधिकारी द्वारा रघुनाथपुर ग्राम पंचायत में अवैध रुप से कब्जा जमीन...

उप जिलाधिकारी द्वारा रघुनाथपुर ग्राम पंचायत में अवैध रुप से कब्जा जमीन को खाली करने को दिया निर्देश

उप जिलाधिकारी द्वारा रघुनाथपुर ग्राम पंचायत में अवैध रुप से कब्जा जमीन को खाली करने को दिया निर्देश।

मतसा ⁄ गाजीपुर– जमानिया कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत मौजा दियारा जीवपुर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत पर राजस्व टीम के साथ पुलिस बल शुक्रवार को मौके पर पहुंची और अवैध कब्जे को 3 दिन में स्वयं हटाने का निर्देश दिया।

फ़ोटो- रघुनाथपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत मौजा दियारा जीवपुर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत पर राजस्व टीम के साथ पुलिस बल शुक्रवार को मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी भारत भार्गव तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा

प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर गांव के प्रधान शांति देवी ने उप जिला अधिकारी से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था पूरी भूमि करीब 700 बीघा था जिस की पैमाइश की जानी है जिसको कब्जा कर लोग सब्जी खेती कर धन उगाही कर रहे हैं जिस पर उप जिलाधिकारी भारत भार्गव तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा कोतवाल प्रभारी वंदना सिंह एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां पहले से प्रशासन की इस कार्यवाही का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे हुए थे।

तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने मौजूद लोगों को समझाया और कहा यदि 3 दिन में कब्जा खाली नहीं होगा तो 3 दिन बाद प्रशासन द्वारा खाली करा दियागया।  इस अवसर पर कानूनगो प्रदीप कुमार लेखपाल सुभाष चंद्र एस ओ सुहावल तारावती देवी एस ओ करंडा राघवेंद्र ग्राम प्रधान शांति देवी आदि मौजूद थे|

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !