Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानियां तहसील स्थित उपजिलाधिकारी न्यायालय परिसर में फरीयादी की मौत 

जमानियां तहसील स्थित उपजिलाधिकारी न्यायालय परिसर में फरीयादी की मौत 

जमानियां तहसील स्थित उपजिलाधिकारी न्यायालय परिसर में फरियादी की मौत 

जमानियाँ ⁄  गाजीपुर – जमानियां तहसील स्थित उपजिलाधिकारी न्यायालय में आज सोमवार की दोपहर करीब 12 बजकर 15 मिनट पर उस वक्त हडकंम्प मच गया ,जब एक बृद्ध न्यायालय की चौखट पर अचानक गिर गया, आननफान में उसे चिकित्सालय ले जाया गया ,मगर डाक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ोटो- मृतक की फाईल फ़ोटो

इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों सहित ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो ग ई मृत के साथ तारीख पर आए उनके छोटे पुत्र ने वाहन से शव अपने घर डुहियां लेकर ज्योहिं पहुंचे परिवार में कोहराम मच गया ,घर की महिलाएं और पुरुषों का रो रोकर बुरा हाल था ।

जमानियां क्षेत्र के सुहवल थाना अन्तर्गत डुहियां गाँव निवासी मृतक के छोटे पुत्र उज्जवल साह ने बताया कि गाँव के एक व्यक्ति से उनका जमीनी विवाद काफी दिनों उपजिलाधिकारी जमानियां के न्यायालय में चल रहा था ,उसी मामलें में आज उनके न्यायालय में सुनवाई थी ।

बताया कि आज सोमवार की सुबह करीब दस बजे वह अपने पिता सीताराम उर्फ गुदरी साह उम्र करीब 66 वर्ष को बाईक से लेकर जमानियां एसडीएम न्यायालय में चल रहे तारीख के लिए उन्हें लेकर पहुंचा ।

फ़ोटो- मृतक के घर इकठ्ठा ग्रामीण

मृतक के पुत्र उज्जवल ने बताया कि उसके पिता ने एसडीएम से वकील ने जरिए गुहार लगाई कि उसके मामलें का जल्द निस्तारण कर दिया जाए ,उसके बाद पिता बाहर आ गये , बताया कि थोडी देर बाद लेखपाल ने आकर मेरे पिता को कागजात दिखाते ही उसके पिता एसडीएम न्यायालय के दरवाजे पर अचेत होकर गिर गये। अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।

पुत्र उज्जवल ने बताया कि वह दो भाई है सबसे बडा दीपक जबकि वह छोटा है ,बताया कि उसके पिता किराने कि दुकान चला परिवार का किसी तरह जीविकोपार्जन चलाते थे ।जमीन का निस्तारण काफी दिनों से न्यायालय में अटका पडा है। फैसला म होने से उसके पिता काफी चिन्तित रहते थे।

इस बाबत उपजिलाधिकारी जमानियां  भारत भार्गव ने बताया कि मुकदमें की तारीख पर आए बृद्ध कि न्यायालय से बाहर गिरकर मौत हो ग ई है ,परिजन जिसे लेकर घर चले गये।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !