Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबररेवतीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में जमीन की पैमाइश करने गए लेखपाल ...

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में जमीन की पैमाइश करने गए लेखपाल  तमंचे से फायर‚ संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में जमीन की पैमाइश करने गए लेखपाल  तमंचे से फायर‚ संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में पैमाइश करने गए लेखपाल पर एक अरोपी ने तमंचे से फायर झोंक दिया लेखपाल ने जमीन पर लेटकर किसी तरह जान बचाई। लेखपाल ने रेवतीपुर थाना पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया।सेवराई तहसील के रेवतीपुर गांव निवासी आशुतोष राय ने बीते दिनों जमीनी विवाद को लेकर एसडीएम कार्यालय में अपनी याचिका दायर करते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। एसडीएम द्वारा मामला को थाना दिवस पर निस्तारण करने का आश्वासन दिया था जिस पर शनिवार को हुए थाना दिवस के मौके पर एसडीएम राजेश प्रसाद एवं राजस्व कर्मचारियों की मौजूदगी में आशुतोष राय की दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार कार्यवाही करते हुए मामले का निस्तारण किया।

एसडीएम ने संबंधित लेखपाल को मौका मुआयना कर जमीन की पैमाइश करते हुए फाड़ (आपसी बटवारा) का आदेश दे दिया। जिस पर रेवतीपुर के लेखपाल बृजेश सिंह ने सहयोगी लेखपाल अरविंद राय के साथ पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कल्याण पुर मौजा स्थित खेत पर शनिवार की शाम पैमाइश करने पहुंचे पैमाइश के दौरान विरोधी पक्ष शशि भूषण राय के तरफ से वाद विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान शशि भूषण राय के द्वारा खेत में छुपाकर रखे गए तमंचा से लेखपाल बृजेश सिंह पर फायर झोंक दिया गया।

गोली चलने के बाद मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लेखपाल ने जमीन पर लेट कर किसी तरह जान बचाई और वहां से भागते भागते थाना पहुंचा। लेखपाल ने घटना की जानकारी आला अधिकारियों एवं लेखपाल संघ के अध्यक्ष सुनील भारती को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर दर्जनों लेखपाल रेवतीपुर थाना पहुंचकर आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए। पीड़ित लेखपाल बृजेश सिंह ने पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। वही लेखपालों ने हमले को कड़ी निंदा करते हुए आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

रेवतीपुर थाना अध्यक्ष पन्ने लाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है तहरीर के अनुसार संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्दी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !